फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: डेंगू के मामले 1,000 के पार एक ही दिन में 59 नए मरीज

विज्ञापन
health news
- जम्मू में सबसे ज्यादा 560 मामले, डोडा में 143 और सांबा में 134 मरीज
विज्ञापन


- सांबा में एक की मौत, पिछले साल के मुकाबले इस बार अब तक कम मामले

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या एक हजार पार हो गई है। इस सीजन में अब तक 1004 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 59 नए मरीज मिले हैं। जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 560 मामले दर्ज हुए हैं। डोडा में 143 और सांबा में 134 मरीज मिल चुके हैं। सांबा में डेंगू से एक मरीज की मौत भी हुई है। हालांकि इस साल अब तक पिछले साल के मुकाबले कम मरीज मिले हैं लेकिन नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 297 लोगों की जांच की गई। इनमें 59 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जम्मू में 29 और डोडा में 23 नए मरीज मिले। सांबा में दो, जबकि रियासी, पुंछ, रामबन और किश्तवाड़ में एक-एक मामला सामने आया। एक मरीज दूसरे प्रदेश से आया है। इस सीजन में जम्मू में 560 और डोडा में 143 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सांबा में 134, कठुआ में 35, उधमपुर में 26, राजोरी में 23, रामबन में 17, रियासी में 13, पुंछ में 10 और किश्तवाड़ में आठ मामले दर्ज हुए हैं। कश्मीर में छह और दूसरे प्रदेशों से आए 20 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल अब तक 17,736 लोगों की डेंगू जांच हो चुकी है। पिछले साल इसी अवधि में 16,831 लोगों की जांच हुई थी, जिनमें 1,483 लोग संक्रमित मिले थे। इस बार मरीजों की संख्या कम है, लेकिन नए मामले मिलने का सिलसिला जारी है।

----

घरों में पानी जमा न होने दें, डॉक्टर को जरूर दिखाएं

स्वास्थ्य निदेशक पूनम सेठी ने लोगों से विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में भी पनप सकते हैं। इसलिए कूलर, गमलों, पानी की टंकियों, पुराने टायरों और खुले बर्तनों में पानी जमा न होने दें। कूलर और पानी रखने वाले बर्तनों को नियमित साफ करें। बुखार होने पर खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर से जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed