फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बंद पर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, निकली रैलियां, टायर जलाकर विरोध जताया

Mon, 10 Sep 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 10 Sep 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
congress protest in jammu kashmir on bharat bandh several rallies and tyre burned in protest
congress - फोटो : संजय गुप्ता
पेट्रोलियम कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दीं। कई जगह रैलियां निकाली गईं। कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ यात्री वाहनों को बंद करवाया। कई चौकों पर टायर जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। इन प्रदर्शनों में पीसीसी, डीसीसी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, आईएनटीयूसी, कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। श्रीनगर में कांग्रेस के अलावा सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए। घार्टी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर की अध्यक्षता में  प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राज्यभर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे। 
congress protest in jammu kashmir on bharat bandh several rallies and tyre burned in protest
congress - फोटो : संजय गुप्ता
सतवारी चौक पर पार्टी की ओर से सोमवार सुबह नौ बजे से धरना दिया गया। शहर के अन्य स्थानों से कांग्रेस कार्यकर्ता रैलियों की शक्ल में सतवारी तक पहुंचे। हाथों में पार्टी के ध्वज लिए कार्यकर्ता पेट्रोलियम कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सतवारी चौक पर सुबह 11.30 बजे धरना देने के बाद रैली की शक्ल में कांग्रेसियों ने रैली निकालने की कोशिश की। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला, एसएस श़िगारी, मनमोहन सिंह आदि को गिरफ्तार कर जिला पुलिस लाइन लाया गया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। 
 
congress protest in jammu kashmir on bharat bandh several rallies and tyre burned in protest
congress - फोटो : संजय गुप्ता
भल्ला के अलावा एआईसीसी के सचिव डॉ. शकील अहमद खान आदि ने मांग की है कि तेल से तत्काल सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी और राज्यों में वैट को खत्म कर कीमतों को कम किया जाए। इसकी स्थिरता बनाए रखने के लिए तेल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी से आम लोगों की दिनचर्या से जुड़ी लगभग सभी चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
congress protest in jammu kashmir on bharat bandh several rallies and tyre burned in protest
congress - फोटो : संजय गुप्ता
भाजपा की केंद्र सरकार लोगों को गुमराह करके लूटने का काम कर रही है। 11 लाख करोड़ रुपये की तेल लूट को गंभीरता से लिया जाए। प्रदर्शन में मदन लाल शर्मा, विक्रम मल्होत्रा, ठाकुर शिव देव सिंह, कांता भान, राजेश सलहोत्रा, नर्मता शर्मा, गुरदर्शन सिंह आदि शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
congress protest in jammu kashmir on bharat bandh several rallies and tyre burned in protest
congress - फोटो : संजय गुप्ता
प्रदर्शन के खुले रहे व्यापारिक प्रतिष्ठान
प्रदर्शन के बाद शहर के सभी स्थानों पर सामान्य दिनों की तरह व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। इस बीच प्रेस क्लब के पास एनसीपी के छात्र संगठन ने नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्य ऋषि कौल किलाम की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आरएस बिलोरिया, कुलदीप खुशू, भारत कुमार, उषा देवी, कुनाल सिंह, हरमिंदर कौर आदि शामिल रहे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed