फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तबाही का मंजर: घर में सो रहे लोगों पर कुदरत का कहर... चिल्लाने तक की न मिली मोहलत; ओमराज को मेहमान बना लाई मौत

Sun, 31 Aug 2025 11:40 AM IST
शाहरुख खान परवेज मीर, अमर उजाला, रामबन
परवेज मीर, अमर उजाला, रामबन Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Aug 2025 11:40 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में दो जगह प्राकृतिक आपदाओं में 11 लोगों की जान चली गई। रियासी में शनिवार की सुबह भूस्खलन से एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी व उनके पांच बेटे शामिल हैं। बच्चों की उम्र पांच से 13 वर्ष के बीच थी। वहीं, रामबन में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। महिला लापता है।

विज्ञापन
Cloud burst in Ramban Nature wreaked havoc on people sleeping in their homes in jammu kashmir see photos
cloud burst in ramban - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन में घर में सो रहे लोगों पर बरपे प्रकृति के कहर ने चार को हमेशा की नींद सुला दिया है। हादसे में एक महिला अब भी लापता है। देर रात महज कुछ सेकंड में हुई इस घटना में सदस्यों को चिल्लाने तक की मोहलत नहीं मिली। पहाड़ी के नीचे बने दो मकानों के ठीक ऊपर बादल फटने से भारी मलबा और पत्थर कुछ ही देर में मकान के अंदर पहुंच गए। चार लोगों के शव घर के बाहर मलबे में दबे हुए बरामद हुए हैं। 


इन शवों को निकालने में एसडीआरएफ को कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। हादसे में घर आए एक मेहमान की भी मौत हुई है। ओम राज पड़ोस में ही रहते थे और वह द्वारकानाथ का रिश्तेदार था जो रात को ही उनके घर पहुंचा था।
 
Cloud burst in Ramban Nature wreaked havoc on people sleeping in their homes in jammu kashmir see photos
रामबन में बादल फटने के बाद आई तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां तक पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग नहीं है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों को भूस्खलन की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने रात में ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए। लेकिन मलबा और बारिश अधिक होने की वजह से लापता लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई। 
 
Cloud burst in Ramban Nature wreaked havoc on people sleeping in their homes in jammu kashmir see photos
रामबन में बादल फटने के बाद आई तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लापता शवों को तलाशने का अभियान छेड़ा
इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। सुबह करीब तीन बजे राहत और बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। इन टीमों ने मलबे में लापता शवों को तलाशने का अभियान छेड़ दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cloud burst in Ramban Nature wreaked havoc on people sleeping in their homes in jammu kashmir see photos
रामबन में बादल फटने के बाद आई तबाही में कई लोगों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह उपायुक्त मोहम्मद अलयास खान और एसएसपी अरुण गुप्ता एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। यहां चले बचाव अभियान के दौरान एक-एक करके शव मिलते गए। हालांकि महिला का शव देर शाम तक बरामद नहीं हो पाया।

 
विज्ञापन
Cloud burst in Ramban Nature wreaked havoc on people sleeping in their homes in jammu kashmir see photos
रामबन में बादल फटने से मारे गए लोगों के स्वजन और रिश्तेदार शोक में डूबे हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाडीग्रान कुमाटे गांव में लोगों के घर दूर-दूर बने हैं। लेकिन देर रात को तेज आवाज सुनने के बाद लोग जुटना शुरू हो गए और सबसे पहले उन्होंने बारिश के बीच ही राहत बचाव कार्य छेड़ दिया। स्थानीय लोगों के कहने पर ही राजगढ़ चौकी से पुलिस की टीम सुबह होने से पहले ही मौके पर पहुंच गई थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed