{"_id":"585c052b4f1c1ba107e3a0d4","slug":"christmas-celebration-in-jammu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: हर तरफ सांताक्लाज की धूम, नन्हीं परियों ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: हर तरफ सांताक्लाज की धूम, नन्हीं परियों ने दी शुभकामनाएं
Thu, 22 Dec 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 22 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jammu
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर तरफ सांता क्लाज। प्रभु यीशु मसीह को नमन। नन्ही परियां, जोश और उत्साह। जम्मू शहर में वीरवार को कुछ ऐसा ही नजारा था। मौका था क्रिसमस के उपलक्ष्य पर निकाली गई शोभा यात्रा का। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रभु को नमन किया। शहरवासियों को क्रिसमस की बधाई दी गई।
2 of 5
jammu
- फोटो : Amar Ujala
शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया। प्रभु की जीवनी से जुड़ी झांकियों को दर्शाया गया। किस तरह प्रभु ने दर्द और जुल्म को बर्दाश्त कर इंसानियत का संदेश दिया। क्रिसमस के लिए गिरजाघरों में भी विशेष सजावट की गई है।
3 of 5
jammu
- फोटो : Amar Ujala
सेंटपाल चर्च रेजीडेंसी रोड से दोपहर बाद विभिन्न गिरजाघरों की ओर से सामूहिक तौर पर शोभा यात्रा निकाली गई, जो रघुनाथ मंदिर, सिटी चौक, शालामार, रणवीरेश्वर मंदिर, परेड, पंजतीर्थी, धौंथली बाजार, जैन बाजार, लिंक रोड, पुरानी मंडी, सुपर बाजार, सिटी चौक, कनक कंडी से होती हुई वापस चर्च पर खत्म हुई। शोभायात्रा के आगे घुड़सवार प्रभु यीशु मसीह के आने का संदेश दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jammu
- फोटो : Amar Ujala
नन्ही परियां सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ रही थीं। ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार श्रद्धालुओं ने पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया। मोटर साइकिलों पर सवार क्रिश्चियन समुदाय के लोग नाचते गाते हुए आगे बढ़े। डीजे की धुनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। झांकियों में दिखाया गया कि किस तरह प्रभु ने अपने अनुयायियों के लिए सब कुछ कुर्बान करके इंसानियत के लिए काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
jammu
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने दुश्मनों को भी सिखाया कि इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता है। शोभा यात्रा के दौरान पुराने शहर में जाम की स्थिति रही। हालांकि इसके लिए पहले ही संबंधित रूट की घोषणा की जा चुकी थी। शोभा यात्रा में विभिन्न चर्चों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।