फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: जमने लगी विश्व विख्यात डल झील

Wed, 21 Dec 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 21 Dec 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
Srinagar's Dal Lake freezes due to cold wave conditions in the region
Dal Lake - फोटो : PTI
रियासत में कड़ाके की सर्दी ने कंपकंपी बढ़ा दी है। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार की रात माइनस 5.5 डिग्री पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। 
Srinagar's Dal Lake freezes due to cold wave conditions in the region
Dal Lake - फोटो : ANI
घाटी के सभी हिस्सों में न्यूनतम पारे के शून्य के नीचे चले जाने से विश्व विख्यात डल झील के किनारे जमना शुरू हो गए हैं। जलस्थलों पर बर्फ की परत जम रही है। शरीर को कंपा देने वाली ठंड के साथ बुधवार से कश्मीर में अगले चालीस दिन के लिए चिल्ले कलां की भी शुरुआत होगी। 
Srinagar's Dal Lake freezes due to cold wave conditions in the region
Dal Lake - फोटो : File Photo
इस बीच लेह माइनस 14.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ राज्य में सबसे सर्द रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। जम्मू में भी न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़क कर 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत में कोहरे से ट्रेनों में लेटलतीफी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Srinagar's Dal Lake freezes due to cold wave conditions in the region
Dal Lake - फोटो : ANI
कश्मीर में हड्डियों को जमा देेेने वाली ठंड के साथ कोहरे ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पारे के तेजी के साथ गिरने के कारण कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में आगामी दिनों में पाइपों में पानी जमा हो जाने पर पेयजल की समस्या बढ़ेगी। मैदानी इलाकों में शीतलहर से जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन
Srinagar's Dal Lake freezes due to cold wave conditions in the region
Dal Lake - फोटो : File Photo
कड़ाके की सर्दी ने बाजारों से खरीदारों की रौनक पर थोड़ा विराम लगा दिया है। हालांकि घाटी के सभी हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चल रहा है। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से इतने ही नीचे गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम खुश्क रहेगा। 25 दिसंबर के आस-पास बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed