फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नक्सली हमला: 'किसी भी तरह मेरे पति को छुड़ा लाओ' लापता कमांडो की पत्नी की रुला देने वाली विनती

Mon, 05 Apr 2021 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Naxal attack cobra ommando missing wife said Bring my husband back
कोबरा कमांडो के परिजन - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में कोबरा कमांडो राजेश्वर सिंह मन्हास लापता हैं। वह जम्मू संभाग की खोड़ तहसील के रहने वाले हैं। बेटे के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों को बिलखते हुए देखकर राजेश्वर की पांच साल की बेटी अपनी मां से बार-बार एक ही सवाल कर रही है कि पापा कब आएंगे। उधर, कोबरा कमांडो की पत्नी ने सरकार से पति की रिहाई के लिए विनती की है। 

Chhattisgarh Naxal attack cobra ommando missing wife said Bring my husband back
कोबरा कमांडो के परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को राजेश्वर ने आखिरी बार फोन किया था। वह ऑपरेशन पर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अब मैं आप सभी से शनिवार को बात करूंगा। लेकिन अभी तक उनका फोन नहीं आया। परिजनों ने बताया कि हमें न्यूज के जरिए पता चला कि वो नक्सलियों के कब्जे में हैं।


 
Chhattisgarh Naxal attack cobra ommando missing wife said Bring my husband back
कोबरा कमांडो के परिजन - फोटो : अमर उजाला

राजेश्वर की पत्नी ने कहा कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे आखिरी बार मेरी बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मैं एक ऑपरेशन पर जा रहा हूं लौटकर बात करूंगा। उन्होंने बताया कि शनिवार रात से हम सभी उन्हें फोन कर रहे हैं लेकिन उनका फोन उठ नहीं रहा। इसी बीच हमले की जानकारी मिली तो कंट्रोल रूम को फोन किया। वहां से बताया गया कि राजेश्वर मिसिंग लिस्ट में हैं। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही परिवार को सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhattisgarh Naxal attack cobra ommando missing wife said Bring my husband back
कोबरा कमांडो के परिजन - फोटो : अमर उजाला

राजेश्वर की पत्नी ने कहा कि वह नक्सलियों के कब्जे हैं। मैं छत्तीसगढ़ सरकार से अपील करना चाहूंगी कि नक्सलियों की मांग को पूरा कर पति की रिहाई कराई जाए। वह मेरे पति होने के साथ ही देश के जवान भी हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई ऐसे ऑपरेशन हुए हैं जिनमें जवानों को बिना किसी क्षति के वापस लाया गया है। ठीक उसी तरह मेरे पति को भी वापस लाया जाए। उन्होंने बताया कि देश की सेवा करते हुए उनके ससुर भी शहीद हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Naxal attack cobra ommando missing wife said Bring my husband back
कोबरा कमांडो के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 से अधिक जवानों को घेर कर हमला किया। बीजापुर एसपी ने रविवार को बताया कि नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं और कई जवान अब भी लापता हैं। नक्सलियों ने दो दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट लिए। इस घटना पर सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने कहा कि अगर हमारी किसी भी तरह की विफलता होती, तो इतने नक्सली नहीं मारे जाते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed