फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Sub-Inspector Accused of Asking Woman to Meet at Hotel for Transfer Favour

एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा; महिला ने दिया ये जवाब

Sat, 31 Oct 2026 11:37 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 31 Oct 2026 11:37 AM IST
सार

तबादले के बदले महिला पर होटल में मिलने का दबाव बनाने के आरोपों में घिरे जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसआई की वाट्सएप चैट सामने आई है। महिला के इन्कार पर काम नहीं करने की चेतावनी दी। चैट के अनुसार... हर बार एसआई महिला को होटल में आने के लिए दबाव बनाता रहा।

विज्ञापन
Jammu: Sub-Inspector Accused of Asking Woman to Meet at Hotel for Transfer Favour
Sub-Inspector Accused - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तबादले के बदले आखिर क्या...। पैसा, पैरवी, पहुंच... यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का दबाव बनाने के आरोपों में घिरे एसएसपी कार्यालय में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर चमन लाल की अब वाट्सएप चैट सामने आई है।
विज्ञापन


इससे एसआई की मंशा साफ दिख रही है। हालांकि अभी वह निलंबित है। विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। जांच टीम को शिकायत से जुड़े सोशल नेटवर्किंग एप पर भेजे गए संदेशों और कॉल डिटेल की पड़ताल में अहम तथ्य हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

इस मामले में दो और पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने की बात सामने आई है। तबादले के बदले महिला को होटल बुलाने के मामले को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। लेकिन कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने जम्मू के आईजीपी को पत्र सौंपकर आरोप लगाया था कि तबादले में मदद करने के बदले उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया गया। 

 
विज्ञापन

होटल का नाम, पता और समय भी लिखकर दिया गया। उसने अन्य युवतियों से एसपीओ भर्ती के सिलसिले में संपर्क करने और अनुचित संदेश भेजने के आरोप भी लगाए। पीड़िता ने लिखित शिकायत के साथ ही सोशल नेटवर्किंग एप पर भेजे गए संदेशों का स्क्रीनशॉट भी दिया है। अधिकारी चैट के स्क्रीनशॉट को अहम साक्ष्य मान रहे हैं। हालांकि महिला से चैट के दौरान सब इंस्पेक्टर कुछ संदेश डिलीट भी करता रहा है।
विज्ञापन

सुबह से देर रात तक की चैटिंग
11:55 am: एसआई चमन लाल ने मेसेज लिखा और फिर डिलीट कर दिया।
11:56: चमन लाल: ट्रांसफर के नाम पर इतना पैसा भी आपको बचाना है जी...।
11:56: रिस्क भी नहीं लेना है जी...।
11:57: महिला: पैसे देने हैं आपको...।
11:57: आप टेंशन नहीं लो...।

13:28: चमन लाल: मेसेज डिलीट
महिला: मैं होटल में कभी नहीं आऊंगी...।
बाहर कहीं भी मिलो...।
होटल में जाना ही क्यों। मुझे यह नहीं पसंद...।
चमन लाल: इसमें क्या प्रॉबलम है जी...।
महिला: होटल जाना पसंद नहीं...।
बाहर कम जगह है क्या...।
 

12:09: चमन लाल: अब कोई रूम देखना पड़ेगा जी...।
महिला: वो क्यों...।
बिना रूम के ठीक हूं... सर।
चमन लाल: तो ट्रांसफर कैसे होगा जी...।

 

कल पढ़िए एसआई चमन लाल ने कैसे महिला पर बनाया दबाव
कल हम अपने पाठकों को बताएंगे कि एसआई चमन लाल ने तबादले के बदले महिला को होटल में आने के लिए कैसे मजबूर किया। क्या-क्या हथकंडे अपनाए। आखिर में महिला ने खुद को किस तरह से बचाया। क्रमशः जारी...।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed