{"_id":"0175a96a2a3d71396924c9427201d479","slug":"cheating-in-jammu-kashmir-servises-selection-board-exam-pictures-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल
Sat, 26 Dec 2015 05:18 PM IST
Updated Sat, 26 Dec 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू एंड कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड द्वारा शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में नकल के चलते रियासत में जम्मू के दो सेंटर की परीक्षा का रदद कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने कई श्रेणियों मे ग्रेजुएट लेवल की पोस्ट पर 2014 और 2015 में खाली पड़े कई विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी।
खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल
2 of 5
इसमें श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, गंदेरबल, बडगाम जैसे घाटी के जिलों में नकल और प्रतियोगियों की मदद करने की शिकायत आई थी। साथ ही प्रतियोगियों के खुले में परीक्षा देने और फोन का इस्तेमाल करने जैसे फोटो में भी सोशल साइटस पर वायरल हो गई थी। बोर्ड के सचिव शबीर अहमद रैना ने बताया कि जम्मू के दो सेंटरों पर प्रतिभागियों ने हंगामा किया था जिसके बाद परीक्षा दो सेंटर पर रद्द की गई है।
खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल
3 of 5
रैना ने कहा कि बोर्ड अभी शिकायतों को देख रहा है, अगर आगे भी ऐसी शिकायते आती हैं तो सरकार से बातचीत की जाएगी। परीक्षा के कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि परीक्षा से पहले प्रतिभागियों की कोई चैकिंग नहीं ली गई और उत्तर पुस्तिका भी उचित प्रक्रिया से नहीं बांटी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल
4 of 5
कई उम्मीदवारों ने ये भी आरोप लगाया परीक्षा हॉल के बाहर कई परिवार वालों ने भी कई सुविधाएं प्रतिभागियों को दिलाई। इसमें गंदेरबल में आरोप लगा कि यहां पर इंटरनेट की सुविधा नकल के लिए उपलब्ध कराई गई है। एक उम्मीदवार औवेस तालिब ने कहा कि वह कई दूसरे उम्मीदवारों के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर सिविल सर्विसेज बोर्ड के कई अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल
5 of 5
उन्होंने साथ ही दोबारा परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रदर्शन करने की भी बात कही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई इस परीक्षा में 58,548 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। जबकि 89,457 लोगों ने आवेदन किया था। परीक्षा रियासत में 236 सेंटर पर आयोजित की गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।