{"_id":"6121fe128ebc3e7a240427e1","slug":"chadi-pujan-in-amarnath-cave-jammu-kashmir-latest-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन: बम-बम भोले के जयघोषों से शिवमय हुआ माहौल, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन: बम-बम भोले के जयघोषों से शिवमय हुआ माहौल, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी रक्षाबंधन पर रविवार को छड़ी पूजन के पश्चात सीमित साधु संतों के साथ स्वामी अमरनाथ छड़ी मुबारक को पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कराए गए। इस दौरान बम बम भोले, जय शिव शंकर आदि के जयघोषों के साथ पूरा माहौल शिवमय हो गया। छड़ी मुबारक को श्रीनगर से चॉपर के माध्यम से पवित्र गुफा तक पहुंचाया गया। रात्रि को छड़ी मुबारक पहलगाम में विश्राम करेगी।
सोमवार को पहलगाम स्थित लिदर नदी में छड़ी विसर्जन पूजा के साथ छड़ी का समापन होगा। कोविड महामारी के कारण इस साल लगातार दूसरी बार अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है। यात्रा रद्द होने के बाद श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से सभी पारंपरिक आध्यात्मिक गतिविधियों को संपन्न किया गया है। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में सीमित साधुओं के साथ छड़ी मुबारक रविवार को चॉपर के माध्यम से पवित्र गुफा पहुंची। इस साल यात्रा रद्द होने के कारण पारंपरिक पहलगाम यात्रा ट्रैक को क्लीयर नहीं किया जा सका था। जिससे छड़ी पारंपरिक तौर पर इस रूट से नहीं जा सकी।
2 of 6
अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व छड़ी मुबारक कश्मीर के कई ऐतिहासिक मंदिरों में गई। श्रीनगर स्थित अमरेश्वर मंदिर में उपराज्यपाल व श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा भी छड़ी पूजा में शामिल हुए थे। भविष्य की अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रा रूट पर यात्री बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
3 of 6
अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए राजधानी श्रीनगर के पंथा चौक पर 25 कनाल भूमि पर यात्री निवास और बोर्ड कार्यालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा रामबन में भी यात्री निवास का निर्माण किया गया है। इस साल बोर्ड को यात्रा में छह लाख तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण यात्रा नहीं करवाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अमरनाथ गुफा में छड़ी पूजन
- फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा के लिए गत एक अप्रैल को अग्रिम यात्री पंजीकरण सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण गत 23 अप्रैल को पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
अमरनाथ गुफा
- फोटो : अमर उजाला
33 हजार से अधिक लोगों ने अग्रिम पंजीकरण करवा लिया था, लेकिन श्राइन बोर्ड की ओर से ऐसे पंजीकृत यात्रियों को कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई गई। यात्रियों की मांग थी कि उन्हें उनके आवासों तक बाबा बर्फानी का प्रसाद पहुंचा दिया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।