फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CDS General Bipin Rawat: एलओसी पर जुमे की नमाज पर सीडीएस रावत समेत अन्य की आत्मा की शांति के लिए मांगी दुआ, तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

Fri, 10 Dec 2021 08:42 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 08:42 PM IST
सार

हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत समेत अन्य को श्रीनगर समेत घाटी के अन्य क्षेत्रों में श्रद्धांजलि दी गई। नियंत्रण रेखा से लगे इलाके में सेना और अन्य लोगों ने सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। श्रीनगर में भी लोगों और सुरक्षाबलों ने सभी लोगों को याद किया। 

विज्ञापन
CDS General Bipin Rawat: Prayers sought for the peace of the soul of CDS Rawat and others on Friday prayers on LoC, you will also become emotional after seeing the pictures
कश्मीर में सीडीएस बिपिन रावत समेत अन्य को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : बासित जरगर

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा में कश्मीर के लोग शामिल हुए। उत्तरी कश्मीर के लोगों से उन्हें विशेष लगाव था। इसके साथ ही नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगते उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माच्छिल व केरन सेक्टर में शुक्रवार को जुमे की नमाज पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी गई। 

CDS General Bipin Rawat: Prayers sought for the peace of the soul of CDS Rawat and others on Friday prayers on LoC, you will also become emotional after seeing the pictures
कश्मीर में सीडीएस बिपिन रावत समेत अन्य को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : बासित जरगर

माच्छिल सेक्टर के माच्छिल, पुष्वारी, डबपल और टी शुंटवारी की मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मौलवियों ने लोगों को संबोधित किया और ईश्वर से जनरल रावत सहित हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले अन्य शहीदों की आत्मा की के लिए प्रार्थना की। 

CDS General Bipin Rawat: Prayers sought for the peace of the soul of CDS Rawat and others on Friday prayers on LoC, you will also become emotional after seeing the pictures
एलओसी पर नमाज के दौरान दिवंगतों को याद करते लोग। - फोटो : संवाद

मस्जिदों में शहीदों के लिए दुआ-ए मगफिरत मांगी गई और दुआ की गई कि शोक संत्पत परिवारों को अल्लाह हिम्मत बख्शे। एलओसी पर केरन स्थिन मस्जिद में भी जनरल रावत व अन्य की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CDS General Bipin Rawat: Prayers sought for the peace of the soul of CDS Rawat and others on Friday prayers on LoC, you will also become emotional after seeing the pictures
श्रीनगर में सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने को पहुंचे स्थानीय लोग। - फोटो : बासित जरगर

आईजी ने कहा, वह हमारे आदर्श हैं

आईजीपी विजय कुमार ने कहा, जनरल रावत हम लोगों के आदर्श हैं। जब वो सेक्टर कमांडर सोपोर थे तब मैं एसएसपी कुपवाड़ा था। उनसे काफी मुलाकात होती रहती थी। हाल ही में जुलाई में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान भी मुलाकात हुई। वह हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनका जाना कश्मीर और सभी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। हम उनकी राह पर चलेंगे और जो उनका सपना अधूरा रह गया है उसे पूरा करेंगे।

विज्ञापन
CDS General Bipin Rawat: Prayers sought for the peace of the soul of CDS Rawat and others on Friday prayers on LoC, you will also become emotional after seeing the pictures
श्रीनगर में सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने को पहुंचे स्थानीय लोग। - फोटो : बासित जरगर

बारामुला की अवाम से था काफी मेलमिलाप

सीडीएस को श्रद्धांजलि देने बारामुला से दिल्ली पहुंचे आरिफ कटारिया ने बताया कि बारामुला की अवाम का जनरल रावत के साथ काफी प्यार रहा है। कश्मीर में तैनाती के दौरान स्थानीय लोगों के साथ उनका मेलमिलाप काफी अच्छा था। बताया कि जब भी जनरल रावत कश्मीर आते थे, बारामुला की अवाम से भी मिलने पहुंचते थे। अगर यहां से भी कोई दिल्ली जाता था तो उनसे जरूर मिलता था। इसी प्यार के चलते आज हम उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed