{"_id":"61b24d1c80930e7f7a664db3","slug":"general-bipin-rawat-tribute-paid-by-lighting-candles-at-lal-chowk-youth-said-you-will-always-be-remembered-cds-rawat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"General Bipin Rawat: लाल चौक पर मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि, भावुक युवा बोले- आप हमेशा याद आओगे सीडीएस रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
General Bipin Rawat: लाल चौक पर मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि, भावुक युवा बोले- आप हमेशा याद आओगे सीडीएस रावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:09 AM IST
सार
सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 अधिकारियों और जवानों को कश्मीरी युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युवा बोले- बिपिन रावत के शांति मिशन को हम आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
लाल चौक पर सीडीएस को श्रद्धांजलि देते लोग।
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 अधिकारियों और जवानों को वीरवार शाम को कश्मीरी युवाओं ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेव यूथ सेव फ्यूचर फाउंडेशन द्वारा लाल चौक पर स्थित घंटाघर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में युवा इजरत अमीन ने कहा, जिस तरह का जनरल रावत का कश्मीर के साथ संबंध रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
2 of 5
लाल चौक पर सीडीएस को श्रद्धांजलि देते लोग।
- फोटो : बासित जरगर
इजरत ने कहा, बिपिन रावत ने घाटी में अमन की शुरुआत की थी। वह लोगों को हिंसा का त्याग करने को कहते थे। इजरत ने कहा, जब तक हम जिंदा हैं, हम सभी युवा उनके इस मिशन को आगे बढ़ाएंगे। वहीं अन्य युवक वजाहत फारूक भट ने कहा, बिपिन रावत ने कश्मीरियों को एक सपना दिखाया था, जिसे उन्होंने साकार किया।
3 of 5
लाल चौक पर सीडीएस को श्रद्धांजलि देते लोग।
- फोटो : बासित जरगर
अवाम और सेना के बीच की दूरियों को भी कम किया। हमारे लिए उनका जाना बेहद दुख की बात है। श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि उन्होंने जब टीवी पर युवाओं को श्रद्धांजलि देते हुए देखा तो उनसे रहा नहीं गया और वह सीधे यहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत न केवल सेना के जनरल थे बल्कि वह लोगों के साथ भी जुड़े हुए थे। उनके पास लोगों के लिए समय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माछिल में श्रद्धांजलि देते स्थानीय लोग।
- फोटो : संवाद
आईजी ने कहा, वह हमारे आदर्श हैं
आईजीपी विजय कुमार ने कहा, जनरल रावत हम लोगों के आदर्श हैं। जब वो सेक्टर कमांडर सोपोर थे तब मैं एसएसपी कुपवाड़ा था। उनसे काफी मुलाकात होती रहती थी। हाल ही में जुलाई में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान भी मुलाकात हुई। वह हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनका जाना कश्मीर और सभी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। हम उनकी राह पर चलेंगे और जो उनका सपना अधूरा रह गया है उसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सीडीएस को श्रद्धांजलि देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बारामूला जिले की बोनियार तहसील के आवाम जनरल बिपिन रावत के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े थी। हायर सेकेंडरी स्कूल, बोनियार में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगोंं ने उस समय को याद किया जब जनरल बिपिन रावत ने डैगर डिवीजन की कमान संभाली थी। इस दौरान आवाम ने 8 दिसंबर 21 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैन्य कर्मियों के परिवारों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।