जम्मू से पटनीटॉप जा रहे पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिर गई। इस दौरान नौ लोग घायल हो गए। सीआरपीएफ के 84 बटालियन की क्यूआरटी ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया।
2 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
बर्फ होने के कारण 50 फुट नीचे से रेस्क्यू आपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। घायलों को शेर-ए-कश्मीर मेमोरियल इमरजेंसी अस्पताल बटोत में भर्ती कराया गया है। हादसा कोहरे की वजह से हुआ।
3 of 5
खाई में गिरी गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सीआरपीएफ 84 बटालियन ब्रेवो, डेल्टा कंपनी के सहायक कमांडेंट अजय मलिक एवं सहायक कमांडेंट पूजा मलिक भी पहुंचे।
4 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
घायल होने वालों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। सीआरपीएफ 84 बटालियन सहायक कमांडेंट अजय मलिक ने बताया कि उन्हें जम्मू से पटनीटाप जा रहे पर्यटकों की एक गाड़ी खाई में गिरने की सूचना मिली।
5 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हमारी क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है ।