फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के मंसूबों पर बोफोर्स ने फेरा पानी, एक बार फिर घुटनों पर आया पाक

Sun, 20 Oct 2019 03:03 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 20 Oct 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
bofors gun fire in tangdhar sector kupwara jammu kashmir, against ceasefire violation by pakistan
बोफोर्स - फोटो : फाइल, अमर उजाला
पाकिस्तान के लगातार सीमा पर भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाने के बाद रविवार सुबह सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए वहीं एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हो गई। जिसके बाद भारतीय सेना ने पीओके स्थित कई आतंकी ठिकानों और पाक सेना की चौकियों पर आर्टिलरी फायरिंग की। आइए आपको बताते हैं कि आर्टिलरी फायर किस गन से होती है। साथ ही आपको बता दें कि इस गन ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। आगे की स्लाइड्स में जानिए भारत की इस विनाशक तोप के बारे में...
bofors gun fire in tangdhar sector kupwara jammu kashmir, against ceasefire violation by pakistan
बोफोर्स - फोटो : फाइल, अमर उजाला
सैन्य सूत्रों ने बताया कि रविवार को पाकिस्तान पर हुई जवाबी कार्रवाई में भारतीय सीमा पर तैनात 77-बी बोफोर्स और स्वदेश निर्मित बोफोर्स तोपों का इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि 77-बी बोफोर्स वही तोप है जिसने कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सैनिकों को धूल चटा दी थी। उसी गन का उपयोग करते हुए भारतीय सेना ने रविवार को पाक सेना और कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।     

bofors gun fire in tangdhar sector kupwara jammu kashmir, against ceasefire violation by pakistan
बोफोर्स - फोटो : फाइल, अमर उजाला
यह है 77-बी बोफोर्स गन की मारक क्षमता 
30 किलोमीटर तक की अचूक वार करने वाली बोफोर्स 105एमएम के गोले,160एमएम और 120एमएम के मोर्टार, 122एमएम ग्रैड और बीएम-21 रॉकेट लॉन्चर से सीधा फॉयर करने में सक्षम है। इससे पाकिस्तानी सेना के 69 अधिकारी और नॉदर्न लाइट इनफैन्टरी के 772 जवान मारे गये। बोफोर्स के कहर बरपाते गोलों ने पाकिस्तानी सेना की रक्षा पंक्ति को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया और 1000 सैनिकों को घायल कर दिया। बोफोर्स  हमले की जिम्मेदारी 3 बहादुर अधिकारी और 69 सैनिकों को दी गई थी जिन्होने अपनी जांबाजी से सेना की रणनीतिक लड़ाई को अंजाम दिया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
bofors gun fire in tangdhar sector kupwara jammu kashmir, against ceasefire violation by pakistan
बोफोर्स - फोटो : फाइल, अमर उजाला
भारत में निर्मित धनुष (बोफोर्स गन) की खासियत
बैरल का वजन 2692 किलो
बैरल की  लंबाई आठ मीटर 
रेंज 40+  किलोमीटर
दो फायर प्रति मिनट में 
लगातार दो घंटे तक फायर करने में सक्षम
फिट होने वाले गोले का वजन 46.5 किलो
विज्ञापन
bofors gun fire in tangdhar sector kupwara jammu kashmir, against ceasefire violation by pakistan
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
वहीं, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद की स्थिति पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से बात की है। रक्षा मंत्री व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने से कहा है कि इस घटना के संबंध में लगातार अपडेट देते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed