फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांदीपोरा हत्याकांड में बड़ा खुलासाः वसीम बारी की रेकी कर रहे थे आतंकी, पुलिस से हुई ये बड़ी चूक

Fri, 10 Jul 2020 05:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 Jul 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Wasim Bari his father and brother killing In Bandipora jammu kashmir case
बांदीपोरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और उनके छोटे भाई की हत्या को लश्कर के दो आतंकियों ने अंजाम दिया। इसमें एक पाकिस्तानी और दूसरा स्थानीय आतंकी है। बुधवार रात नौ बजे पुलिस थाने के ठीक सामने हुए इस तिहरे हत्याकांड में भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात और वारदात के समय मौके से गायब सभी 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। सात पुलिसकर्मियों को बुधवार रात घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

BJP leader Wasim Bari his father and brother killing In Bandipora jammu kashmir case
बांदीपोरा हत्याकांड - फोटो : बासित जरगर

आतंकी हमले में मारे गए भाजपा नेता के घर पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने श्रृद्धांजलि अर्पित की। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आतंकियों को चिह्नित कर लिया गया है। इसमें एक स्थानीय आतंकी आदिल है, जिसने पिस्टल से तीनों को गोली मारी है। उसके साथ पाकिस्तानी आतंकी उसे गाइड कर रहा था। घटनास्थल का जायजा लेने और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद लगता है कि हमला पूर्व नियोजित था। 


 
BJP leader Wasim Bari his father and brother killing In Bandipora jammu kashmir case
बांदीपोरा हत्याकांड - फोटो : बासित जरगर

आईजी के मुताबिक यह हमला पूर्व सुनियोजित था। वसीम बारी की रेकी की जा रही थी। उनकी गतिविधियों पर आतंकियों ने पैनी नजर बना रखी थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में आतंकियों का एक समर्थक दिख रहा है। वह वसीम बारी के घर से निकलने और वापस लौटने पर भी फुटेज में नजर आ रहा है। दोनों समय उसकी मौजूदगी सीसीटीवी में कैद हुई है। वह व्यक्ति रिश्तेदार के घर के बाहर भी देखा गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader Wasim Bari his father and brother killing In Bandipora jammu kashmir case
बांदीपोरा हत्याकांड - फोटो : बासित जरगर

आईजी ने बताया कि आतंकियों ने किसी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया। वे पैदल ही आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद निकल गए। बताया कि इनकी तलाश में जगह-जगह घेराबंदी की गई है। जल्द ही इन्हें खोजकर मार गिराया जाएगा।


 
विज्ञापन
BJP leader Wasim Bari his father and brother killing In Bandipora jammu kashmir case
बांदीपोरा हत्याकांड - फोटो : बासित जरगर

आईजीपी ने कहा कि परिवार की सुरक्षा में कोई कमी नहीं थी। कुल 10 सिपाही उनके साथ तैनात थे। इनमें दो सुरक्षाकर्मी सिक्योरिटी विंग से जबकि आठ जिला पुलिस से थे। घटना के समय आठ पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो जरूरत से ज्यादा हैं। अगर इनमें से 2 पीएसओ भी भाजपा नेता के साथ रहते तो शायद वह आतंकियों को मार गिराते। आईजीपी ने माना कि जवानों से चूक हुई है। एसएसपी ने सभी 10 सुरक्षा कर्मियों को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है। 

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed