फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगाल चुनाव परिणाम: ममता को महबूबा ने दी बधाई, साथ ही भाजपा के लिए कह डाले ऐसे शब्द

Sun, 02 May 2021 06:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 02 May 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Bengal Election Results Mehbooba Mufti Targeting BJP congratulated Mamta Banerjee
ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती - फोटो : सोशल मीडिया

टीएमसी(तृणमूल कांग्रेस) एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सत्ता पर काबिज होने में कामयाब रही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी है। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने भी टीएमसी को बधाई दी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर निशाना साधा है। यह पहली बार नहीं है जब भाजपा के लिए महबूबा ने ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है। भाजपा पर महबूबा मुफ्ती के सियासी वार से पहले बंगाल चुवान के बारे में जानिए कुछ अहम बातें...

Bengal Election Results Mehbooba Mufti Targeting BJP congratulated Mamta Banerjee
ममता बनर्जी - फोटो : Facebook/Mamta Banerjee

पार्टी की जीत के बाद ममता बनर्जी पहली बार सबके सामने आईं। उन्होंने बंगाल की जनता से अपील की है वो अभी घर जाएं और गर्म पानी से नहाएं। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने सभी से कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करने को भी कहा। 
 

Bengal Election Results Mehbooba Mufti Targeting BJP congratulated Mamta Banerjee
ममता बनर्जी - फोटो : Facebook/Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना के बाद जीत का जश्न मनाया जाएगा। अभी किसी तरह का कोई जश्न ना मनाएं। उन्होंने कहा कि वो पश्चिम बंगाल की जनता को मुफ्त में वैक्सीन लगवाएंगी। हमें कोरोना से लड़ना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bengal Election Results Mehbooba Mufti Targeting BJP congratulated Mamta Banerjee
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

ममता ने कहा कि जनता ने टीएमसी पर भरोसा जताया है। कोरोना काल में वोट देने के लिए सभी का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि देश के सभी लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीन की केंद्र सरकार से मांग करेंगी। यदि केंद्र सरकार ने यह मांग नहीं मानी तो आंदोलन किया जाएगा। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि हम छोटा शपथ ग्रहण समारोह करेंगे।

विज्ञापन
Bengal Election Results Mehbooba Mufti Targeting BJP congratulated Mamta Banerjee
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ट्विटर

वहीं टीएमसी की जीत पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि शानदार जीत के लिए ममता बनर्जी को बधाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि विघटनकारी और विभाजनकारी ताकतों को खारिज करने के लिए पश्चिम बंगाल के लोगों का शुक्रिया। महबूबा ने भाजपा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सीधे तौर पर बंगाल में भाजपा ही वह दल है जिसने टीएमसी को कड़ी टक्कर दी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed