फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीदों को सलाम: कर्नल का फोन उठाकर आतंकी बोला था- अस्सलाम वालेकुम..., उस दिन रो पड़ा था देश

Sun, 02 May 2021 02:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 02 May 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
Handwara Encounter Colonel including Ashutosh Sharma Major Anuj Sood Shakeel Qazi five jawans martyred
हंदवाड़ा में शहीद हुए जवान - फोटो : भारतीय सेना

2 मई 2020 को कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। हंदवाड़ा के चंजी मोहल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए थे। इस ऑपरेशन में सेना की 21 आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम शामिल थी। 



आगे की स्लाइड मेंः कर्नल का फोन उठाकर आतंकी बोला था- अस्सलाम वालेकुम, इसके बाद...

Handwara Encounter Colonel including Ashutosh Sharma Major Anuj Sood Shakeel Qazi five jawans martyred
शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा - फोटो : अमर उजाला

सेना की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकियों की मौजूदी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकी एक घर में मौजूद थे और उस घर में रहने वाले लोगों को बंधक भी बना रखा था। शाम करीब 3 बजकर 30 मिनट पर कर्नल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने घर में घुसकर बंधक बनाए गए लोगों को बचाने में सफलता पाई। हालांकि इस दौरान आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग हो रही थी।

Handwara Encounter Colonel including Ashutosh Sharma Major Anuj Sood Shakeel Qazi five jawans martyred
शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा और शहीद मेजर अनुज सूद - फोटो : अमर उजाला

जवानों के उस घर से निकलते समय आतंकियों ने उनको फिर से निशाना बनाना शुरू किया। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान जवानों का उनकी टीम से संपर्क टूट गया। कई प्रयासों के बावजूद टीम के साथ संपर्क स्थापित नहीं हो सका। इसी दौरान कर्नल आशुतोष शर्मा के फोन पर कॉल की गई। जिसे एक आतंकी ने उठाया और बोला अस्सलाम वालेकुम। इसके बाद विशेष सुरक्षाबलों को ऑपरेशन में शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Handwara Encounter Colonel including Ashutosh Sharma Major Anuj Sood Shakeel Qazi five jawans martyred
हंदवाड़ा मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

चूंकि कर्नल आशुतोष शर्मा के नेतृत्व वाली टीम अंदर थी। साथ ही संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। इसलिए सुरक्षाबलों ने अत्यधिक सावधानी बरती ताकि उन्हें नुकसान न पहुंचे। लेकिन आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुककर गोलाबारी होती रही। बारिश और अंधेरे के कारण ऑपरेशन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसी दौरान भागने की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया।
 

विज्ञापन
Handwara Encounter Colonel including Ashutosh Sharma Major Anuj Sood Shakeel Qazi five jawans martyred
हंदवाड़ा मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

इस ऑपरेशन में सीओ 21-आरआर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, पुलिस सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन सहित मूल टीम के सभी पांच सदस्य शहीद हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed