फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाजीपीर की लड़ाईः भारतीय जांबाजों ने कुछ इस तरह पाकिस्तान को किया था परास्त

Tue, 01 Sep 2020 09:57 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Sep 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Battle of Hajipir: The story of the pass that Pakistan had made the launch pad
जांबाजों और वीर नारियों को किया गया सम्मानित - फोटो : साकिब नबी

सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हाजीपीर दर्रा को पाकिस्तान ने लंबे समय तक लांच पैड के रूप में इस्तेमाल किया, ताकि घाटी में अशांति फैलाई जा सके। मेजर आरएस दयाल के नेतृत्व में जांबाजों ने इसको अपने कब्जे में लिया था और तिरंगा फहराया था। सोमवार को इस जीत की 55वीं वर्षगांठ और जांबाजों के सम्मान में बारामुला शहर स्थित मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जांबाजों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया।

Battle of Hajipir: The story of the pass that Pakistan had made the launch pad
जांबाजों और वीर नारियों को किया गया सम्मानित - फोटो : साकिब नबी

55 साल पहले 28 अगस्त 1965 को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हाजीपीर दर्रे को भारतीय सेना ने अपने कब्जे में लिया था। इससे पहले इस दर्रे को पाकिस्तान लांच पैड के रूप में इस्तेमाल करता था। मेजर आरएस दयाल के नेतृत्व में 1-पैरा की टुकड़ियों ने पाकिस्तानी को सबक सिखाते हुए इस जगह पर तिरंगा फहराया था।
 
Battle of Hajipir: The story of the pass that Pakistan had made the launch pad
जांबाजों और वीर नारियों को किया गया सम्मानित - फोटो : साकिब नबी

इस ऐतिहासिक जीत में स्थानीय लोगों ने भी अभूतपूर्व भूमिका निभाई थी। भारतीय सेना बारामुला जिले के बहादुर लोगों की सेवा और बलिदान को कभी नहीं भूली। यह ऑपरेशन भारतीय सेना और बारामुला जिले के निवासियों के बीच स्नेह, विश्वास, मधुर संबंधों का प्रमाण रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Battle of Hajipir: The story of the pass that Pakistan had made the launch pad
जांबाजों और वीर नारियों को किया गया सम्मानित - फोटो : साकिब नबी

जीत की 55वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के डैगर डिवीजन ने बारामुला शहर में स्थित मुख्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए। अमूल्य समर्थन देने वाले स्थानीय लोगों को सेना द्वारा आमंत्रित किया गया और सम्मानित किया गया। वीर नारियों को उनके शौर्य और बलिदान के लिए उपहार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विज्ञापन
Battle of Hajipir: The story of the pass that Pakistan had made the launch pad
जांबाजों और वीर नारियों को किया गया सम्मानित - फोटो : साकिब नबी

कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि समारोह के साथ हुई, जिसमें जीओसी 19 इन्फैंट्री डिवीजन और अन्य अधिकारियों ने हाजीपीर ऑपरेशन के बहादुरों को सम्मानित करने के लिए बारामुला युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। सम्मान समारोह के बाद, जीओसी 19 इन्फैंट्री डिवीजन ने सभा को संबोधित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed