फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: बनिहाल-काजीगुंड हाईवे टनल का ट्रायल सफल, जल्द होगा लोकार्पण, जानिए इसकी खूबियां

Sat, 03 Jul 2021 03:00 PM IST
प्रशांत कुमार एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
Banihal Qazigund Highway Tunnel Trial successful
बनिहाल-काजीगुंड टनल - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर तैयार 8.5 किलोमीटर लंबी आधुनिक टनल का ट्रायल रन सफल रहा है। 16 जून को शुरुआती चरण में दो-दो घंटे ट्रैफिक छोड़ा गया, जबकि पिछले चौबीस घंटे लगातार वाहनों की आवाजाही करवाई गई। इसमें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आई। 24 घंटे का ट्रायल शुक्रवार सुबह 10 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



बनिहाल-काजीगुंड हाईवे टनल से जम्मू से श्रीनगर का सफर 16 किलोमीटर कम हो जाएगा। खास बात है कि बर्फबारी समेत मौसम की दुश्वारियों के चलते जवाहर टनल और शैतानी नाले के आसपास अमूमन यातायात ठप रहने के कारण होने वाली मुश्किलों से भी निजात मिलेगी। करीब 2100 करोड़ की लागत से तैयार टनल को न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मैथड से तैयार किया गया है। निर्माण एजेंसी नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के मुख्य प्रबंधक मुनीब टाक ने बताया कि दो-दो घंटे की अवधि के ट्रायल के बाद पूरे 24 घंटे का ट्रायल किया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा है।

Banihal Qazigund Highway Tunnel Trial successful
बनिहाल-काजीगुंड टनल - फोटो : बासित जरगर

अब टनल में अन्य तकनीकी टेस्ट किए जा रहे हैं। जल्द ही लोकार्पण के बाद इसे सामान्य यातायात के लिए खोला जाएगा। टनल में 126 जेट पंखे, आधुनिक 234 सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं।

Banihal Qazigund Highway Tunnel Trial successful
बनिहाल-काजीगुंड टनल - फोटो : बासित जरगर

डबल ट्यूब टनल में ताजी हवा भीतर लाने और भीतर का प्रदूषण बाहर करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हर 500 मीटर के बाद दोनों ट्यूब को जोड़ने वाले कॉरिडोर हैं, जो आपात स्थिति के लिए बनाए गए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banihal Qazigund Highway Tunnel Trial successful
बनिहाल-काजीगुंड टनल - फोटो : बासित जरगर

बनिहाल-काजीगुंड हाईवे टनल के दोनों सिरों पर टोल प्लाजा भी बनकर तैयार हो गए हैं। यहां आवाजाही करने वाले वाहनों को निर्धारित दर पर टोल देना होगा। टनल में अन्य तमाम पहलुओं पर भी काम को लगभग पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
Banihal Qazigund Highway Tunnel Trial successful
बनिहाल-काजीगुंड टनल - फोटो : बासित जरगर
जवाहर टनल की समुद्रतल से ऊंचाई 2194 मीटर है। बनिहाल-काजीगुंड टनल को इससे लगभग 400 मीटर नीचे 1790 मीटर की ऊंचाई पर तैयार किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed