फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu kashmir News: आतंक के सौदागरों की घाटी को जलाने की साजिश नाकाम, जैश के गिरफ्तार दो मददगारों ने उगला सच

Tue, 02 Feb 2021 03:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 02 Feb 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
Bandipora police along with security forces arrested two Terrorist associates of Jaish terror outfit
पुलिस की गिरफ्त में आतंकियों के मददगार - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा और सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां जैश के दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। इन्हें सीमा पार से घाटी के युवाओं को आतंकवाद में धकेलने का जिम्मेदारी दी गई थी।


 

Bandipora police along with security forces arrested two Terrorist associates of Jaish terror outfit
बांदीपोरा में तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

बता दें कि बांदीपोरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व युवाओं को उकसाने का काम कर रहे हैं। इस उद्देश्य के लिए हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के अलावा हिंसक रास्ता अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Bandipora police along with security forces arrested two Terrorist associates of Jaish terror outfit
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सेना की 13-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) के साथ कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति अब्दुल मजीद खान निवासी क्रालपोरा बांदीपोरा को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद बरामद किया। जिसमें एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड और दस कारतूस बरामद हुए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bandipora police along with security forces arrested two Terrorist associates of Jaish terror outfit
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। साथ ही सीमा पार बैठे संचालकों के संपर्क में है। जिनसे उसे युवाओं को आतंकवाद में शामिल करने के निर्देश मिल रहे थे।

विज्ञापन
Bandipora police along with security forces arrested two Terrorist associates of Jaish terror outfit
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

उसने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में साथी के रूप में शौकत अहमद मलिक निवासी संग्राम सोपोर का नाम लिया। तदनुसार सोपोर में एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें सोपोर पुलिस और सेना की 52-आरआर ने एक पिस्टल, पांच ग्रेनेड और 20 कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed