{"_id":"5d517c7f8ebc3e6cc226aa4f","slug":"bakrid-kashmir-visuals-and-photos-jammu-kashmir-latest-visuals-and-photos-after-article-370-revoked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें कुछ ऐसी रही नए कश्मीर की बकरीद, लोग बोले-त्योहार की रौनक गायब है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें कुछ ऐसी रही नए कश्मीर की बकरीद, लोग बोले-त्योहार की रौनक गायब है
Mon, 12 Aug 2019 08:36 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 12 Aug 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
बकरीद की नमाज अदा करता बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
पूरे जम्मू-कश्मीर में छिटपुट विरोध प्रदर्शनों को छोड़कर मस्जिदों में बकरीद की नमाज सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। हालांकि, कर्फ्यू जैसी पाबंदियों के कारण सड़कों से त्योहार की रौनक गायब रही।
Trending Videos
सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता तथा प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने बताया कि राज्य की मस्जिदों में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से बीत गई। तीन छिटपुट प्रदर्शन हुए लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। संभागीय और जिला प्रशासन ने लोगों के त्योहार मनाने में सहूलियत के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बाजारों में सरकार ने कुर्बानी के लिए पर्याप्त संख्या में भेड़ उपलब्ध कराए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार हजारों लोगों ने नमाज अदा की।
मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, बांदीपोरा में बिना किसी अप्रिय घटना के सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। बारामुला के जामिया मस्जिद में करीब 10 हजार लोगों ने नमाज अदा की। जम्मू के ईदगाह में 5000 से अधिक लोगों ने नमाज अदा की। इससे पहले पुलिस ने कहा था कि घाटी में नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। घाटी के अनेक हिस्सों में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। अभी तक किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में डीसी सुषमा चौहान और बड़ी संख्या में हिंदुओं ने मुसलमानों को बधाई दी। संवेदनशील किश्तवाड़, डोडा, रामबन, पुंछ और राजोरी जिलों में भी नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई। किश्तवाड़ के डीसी अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि कर्फ्यू में ढील दी गई थी ताकि लोग नमाज अदा कर सकें। पुंछ में नमाज के बाद लोगों ने नारेबाजी की। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
कोई गोलीबारी नहीं हुई: प्रशासन
बकरीद पर गोली चलाए जाने की अफवाहों के बाद सरकार की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर स्थिति साफ की गई। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल तथा आईजी कश्मीर एसपी पाणि ने पत्रकारों को बताया कि जम्मू-कश्मीर में बकरीद पर पूरी तरह शांति रही। गोलीबारी की कोई घटना नहीं हुई है। सुरक्षाबलों की ओर से एक भी गोली नहीं चलाई गई है और न ही किसी की मौत हुई है। बकरीद पर किसी भी तरह से माहौल न बिगड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। राज्य के 20 हजार छात्रों ने भी ईद मनाई है।
बकरीद पर गोली चलाए जाने की अफवाहों के बाद सरकार की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर स्थिति साफ की गई। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल तथा आईजी कश्मीर एसपी पाणि ने पत्रकारों को बताया कि जम्मू-कश्मीर में बकरीद पर पूरी तरह शांति रही। गोलीबारी की कोई घटना नहीं हुई है। सुरक्षाबलों की ओर से एक भी गोली नहीं चलाई गई है और न ही किसी की मौत हुई है। बकरीद पर किसी भी तरह से माहौल न बिगड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। राज्य के 20 हजार छात्रों ने भी ईद मनाई है।