फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉर्डर पर शहीद हुए जवान के घर जन्मी बेटी, मां बोली- सेना में भेजूंगी

Thu, 01 Nov 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 01 Nov 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
baby girl born to wife of martyred jawan pradeep rawat in aiims rishikesh
indian army - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में 12 अगस्त को शहीद हुए उत्तराखंड के लाल लांसनायक प्रदीप सिंह रावत के घर दो महीने बाद गम के माहौल में खुशियां लौट आई है। जिस वक्त प्रदीप शहीद हुए थे उनकी पत्नी गर्भवती थी। उनकी पत्नी नीलम रावत ने बेटी को जन्म दिया है। वह इस वक्त एम्स ऋषिकेश के भर्ती हैं।
baby girl born to wife of martyred jawan pradeep rawat in aiims rishikesh
indian army - फोटो : अमर उजाला
लाल लांसनायक प्रदीप सिंह रावत जम्मू-कश्मीर के बारामुला में एलओसी पर तैनात थे। 12 अगस्त 2018 को हुए एक विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उनकी नियुक्ति चार गढ़वाल राइफल में साल 2010 में हुई थी।
baby girl born to wife of martyred jawan pradeep rawat in aiims rishikesh
indian army - फोटो : अमर उजाला
शहीद जवान के पिता कुवर सिंह रावत भी सेना से रिटायर हुए हैं। वह इस वक्त एम्स ऋषिकेश में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। शहीद प्रदीप की तीन बहने भी हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और दो छोटी बहने अभी पढ़ाई कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
baby girl born to wife of martyred jawan pradeep rawat in aiims rishikesh
indian army - फोटो : अमर उजाला
शहीद जवान प्रदीप की शादी एक साल पहले जनवरी 2017 में हुई थी। जिस वक्त वह उड़ी सेक्टर में शहीद हुए उनकी पत्नी गर्भवती थी। 30 अक्टूबर को उनकी पत्नी नीलम रावत ने बेटी को एम्स ऋषिकेश में जन्म दिया है।
विज्ञापन
baby girl born to wife of martyred jawan pradeep rawat in aiims rishikesh
indian army - फोटो : अमर उजाला
शहीद की मां उषा देवी ने कहा कि मेरे लाल ने अपनी भारत मां के लिए अपनी जान गवाई है। बेटे के जाने का गम तो है मगर हमे उसपर गर्व भी है। आज उनका अंश इस दुनिया में आया है जिससे परिवार में एक बार फिर से रौनक लौटी है। उन्होंने कहा कि अपनी पातीं को भी मैं सेना में देश सेवा के लिए भेजूंगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed