{"_id":"f02efda9a0e437d217558c7761ba70bc","slug":"baba-chamliyal-mela-at-india-pakistan-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: तनाव के साये में पाक से भारत पहुंची ‘अमन की चादर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: तनाव के साये में पाक से भारत पहुंची ‘अमन की चादर’
Thu, 25 Jun 2015 10:25 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
PICS: तनाव के साये में पाक से भारत पहुंची ‘अमन की चादर’
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-पाक जीरो लाइन से। पिछले लंबे समय से भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हो रही गोलाबारी की कड़वाहट अभी भी दोनों देशों के सुरक्षा बलों में भरी पड़ी है। वीरवार की सुबह पाकिस्तानी ब्रिगेडियर वसीम जफर भट्टी जीरो लाइन पर पहुंचे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीआईजी बीएस कसाना से गले मिलने की रस्म भी अदा की, लेकिन उनके हावभाव से ऐसा नहीं लगा कि उनके बीच की कड़वाहट में किसी तरह की कमी आई हो। न ही उनमें कोई गर्मजोशी दिखी।
(स्टोरी- भूपेंदर सिंह भाटिया, फोटो - निखिल मेहता)
PICS: तनाव के साये में पाक से भारत पहुंची ‘अमन की चादर’
2 of 10
मौका था अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे बाबा चमलियाल मेले का, जिसमें शिरकत करने के लिए पाक रेंजरों के अलावा सीमा से सटे जिला सियालकोट के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे थे।
PICS: तनाव के साये में पाक से भारत पहुंची ‘अमन की चादर’
3 of 10
लौटने के क्रम में ब्रिगेडियर भट्टी ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की, लेकिन उन्होंने बीएसएफ डीआईजी से हाथ मिलाते हुए फोटो खिंचवाने की हामी जरूर भर दी। जब उन्हें फोटो सेशन के लिए आपस में गले मिलने को कहा गया तो ब्रिगेडियर भट्टी ने दबी आवाज में कहा, ‘ऐसे तो हम मिलते रहते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
PICS: तनाव के साये में पाक से भारत पहुंची ‘अमन की चादर’
4 of 10
इसके बाद वह बिना कोई सवाल सुने अपने क्षेत्र में चले गए। जीरो लाइन पर लगभग एक घंटे तक दोनों अफसर गुफ्तगू करते रहे। डीआईजी बीएसएफ ने कार्यक्रम के बाद बताया कि पाक अफसर के साथ सिर्फ बाबा चमलियाल पर ही बातचीत हुई।
विज्ञापन
PICS: तनाव के साये में पाक से भारत पहुंची ‘अमन की चादर’
5 of 10
हालांकि इन सबके बीच तनाव के साये में सीमा पार से ‘अमन की चादर’ पहुंची। काले रंग की चादर पर सुनहरी जरी आकर्षण का केंद्र थी। परंपरा के अनुसार पाक अफसर ने बीएसएफ डीआईजी को चादर प्रदान की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।