फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों हिंदुओं की आस्था केंद्र हैं बाबा अमरनाथ, इसकी विशेषता जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 25 Jun 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 25 Jun 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
Baba Amarnath is the center of faith for millions of Hindus
AMARNATH YATRA

बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा हिम आच्छादित पर्वतों के मध्य समुद्र तल से 12729 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह शिवलिंग अमावस्या से पूर्णिमा तक बढ़कर पूर्ण होता है और फिर घटना प्रारंभ कर देता है। शिवलिंग अमावस्या को भी रहता है। पर्वतों के मध्य 60 फीट लंबी, 30 फीट चौड़ी और 15 फीट ऊंची प्रकृति निर्मित गुफा है। इसी गुफा में बर्फ द्वारा निर्मित प्राकृतिक पीठ पर हिम निर्मित शिवलिंग हैं। 



कश्मीर के पहलगाम से अधिकांश यात्री प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेते हुए पवित्र गुफा तक पहुंचते हैं। यहां से पवित्र गुफा 46 किमी दूर है। श्री अमरनाथ गुफा श्रीनगर से 142 किमी दूरी पर स्थित है। श्रीनगर से पहलगाम का यात्रा मार्ग 96 किमी बस या अन्य निजी वाहनों से तय किया जाता है। शेष 46 किमी का मार्ग घोड़ों आदि से अथवा पैदल तय किया जाता है।

यात्रा मार्ग पर सबसे पहला आधार शिविर पहलगाम है। अठखेलियां करती लिद्दर नदी के किनारे यह छोटा सा कसबा है। यह समुद्र तल से 7200 फीट ऊंचाई पर स्थित है। पहलगाम अपनी सुंदरता के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। 

पहलगाम से लिद्दर नदी किनारे से आगे बढ़ते हुए चंदनबाड़ी पहुंचा जाता है। यह समुद्र तल से लगभग 8500 फीट ऊंचाई, पहाड़ी नदियों के संगम पर छोटी सी एक घाटी है। यह यात्रा का प्रथम चरण है। पिस्सू घाटी तक कठिन चढ़ाई का मार्ग आगे है। इसी तरह चंदनबाड़ी से आगे 13 किमी दूर अगला पड़ाव शेषनाग है। यह समुद्र तल से 11330 फीट ऊंचाई पर है।

शेषनाग झील के निर्मल जल में स्नान कर रास्ते की सारी थकावट दूर हो जाती है। यहां स्नान करने से गंगा स्नान के समान फल मिलता है। शेषनाग से 13 किमी आगे बढ़कर पंचतरणी पहुंचा जाता है। यह समुद्रतल से 12000 फीट ऊंचा है। शेषनाग से आगे हिमाच्छादित मार्ग है। पंचतरणी से श्री अमरनाथ गुफा की दूरी केवल 6 किमी है।
 

पैदल यात्रा में बाबा बर्फानी से मिलता है जोश

Baba Amarnath is the center of faith for millions of Hindus
अमरनाथ यात्रा
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से आगे बढ़ते हैं। पहलगाम ट्रैक से चंदनबाड़ी से लेकर पवित्र गुफा तक के पैदल रास्ते का सफर तीस किमी है, जिसे दो दिन और एक रात में तय किया जाता है। जबकि बालटाल ट्रैक से एक ही दिन में दर्शन करके वापस लौटा जा सकता है। इस रास्ते की लंबाई 14 किमी है। जम्मू से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पांच से छह दिन का समय लगता है। जबकि कई लोग मात्र तीन से चार दिन में ही दर्शन कर जम्मू वापस आ जाते हैं।
 
 

समुद्र तल से ऊंचाई

Baba Amarnath is the center of faith for millions of Hindus
AMARNATH YATRA
पिस्सु टॉप 3377 मीटर
शेषनाग 3352 मीटर
पोष पथरी 4114 मीटर
महागुनस टाप 4276 मीटर
पंजतरणी 3657 मीटर
पवित्र गुफा 3952 मीटर
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed