{"_id":"6ada7f1448829e9dac015c12","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1045382-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आईआईआईएम के वैज्ञानिकों ने \nनशामुक्त समाज का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आईआईआईएम के वैज्ञानिकों ने नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शिक्षकों एवं छात्रों को शपथ दिलाते निदेशक डॉ. जबीर अहमद। स्रोत : आ
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वीडियो दिखाए और खेल गतिविधियां कराईं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम) जम्मू में वीरवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अभियान के छह वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ संकल्प लिया।
आईआईआईएम जम्मू और नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ के निदेशक डॉ. जबीर अहमद ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का दुरुपयोग, विशेषकर युवाओं में गंभीर चिंता का विषय है। इस समस्या से निपटने के लिए परिवारों, शिक्षण संस्थानों और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें शिक्षा, अनुसंधान, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। डाॅ. अहमद ने संस्थान के वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे नशामुक्ति का संदेश अपने परिवारों, मित्रों और आसपास के समुदायों तक पहुंचाएं।