फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

75 परियोजनाएं देश को समर्पित: रक्षा मंत्री ने कहा- सुरक्षा जरूरतें और सीमावर्ती क्षेत्रों का होगा आर्थिक विकास

Fri, 28 Oct 2022 05:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 05:12 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लद्दाख दौरे के दौरान आयोजित एक समारोह में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 75 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें 45 पुल, 27 सड़कें, दो हेलीपैड और एक कार्बन न्यूट्रल हैबिटेट शामिल हैं।

विज्ञापन
rajnath singh in leh inaugurated 75 BRO infrastructure projects said security needs to fulfilled
Rajnath Singh in Leh - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लद्दाख दौरे के दौरान आयोजित एक समारोह में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 75 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें 45 पुल, 27 सड़कें, दो हेलीपैड और एक कार्बन न्यूट्रल हैबिटेट शामिल हैं। इनमें से 20 परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर संभाग में निर्मित की गई हैं।

rajnath singh in leh inaugurated 75 BRO infrastructure projects said security needs to fulfilled
Rajnath Singh in ladakh - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में 18-18, उत्तराखंड में पांच और 14 अन्य सीमावर्ती राज्य सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में हैं। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निर्माण बीआरओ द्वारा रिकॉर्ड समय में 2,180 करोड़ रुपये की कुल लागत से किया है।

rajnath singh in leh inaugurated 75 BRO infrastructure projects said security needs to fulfilled
Sheyok Setu Leh - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षा मंत्री ने कहा कि परियोजनाएं देश की रक्षा तैयारियों को बढ़ावा देंगी और सीमावर्ती क्षेत्रों के आर्थिक विकास को सुनिश्चित करेंगी। आयोजन का मुख्य आकर्षण 14,000 फीट की ऊंचाई पर डी-एस-डीबीओ रोड पर 120 मीटर लंबे क्लास 70 श्योक सेतु का उद्घाटन रहा। पुल सामरिक रूप से अहम है। पूर्वी लद्दाख के हानले और थाकुंग में दो हेलीपैड भी निर्मित किए गए हैं। ये हेलीपैड क्षेत्र में भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajnath singh in leh inaugurated 75 BRO infrastructure projects said security needs to fulfilled
Rajnath Singh in Leh - फोटो : सोशल मीडिया

19,000 फीट की ऊंचाई पर बनाए गए कार्बन न्यूट्रल हैबिटेट का उद्घाटन किया गया। यह देश का पहला कार्बन न्यूट्रल केंद्र शासित प्रदेश बनने के संकल्प में बीआरओ का प्रयास है। इस परिसर की प्रमुख विशेषताओं में 57 कर्मियों का आवास और चरम मौसम के दौरान थर्मल आराम शामिल हैं। यह सर्दियों के बड़े हिस्से के दौरान बीआरओ को कुशलतापूर्वक संचालित करने में सक्षम बनाएगा।

विज्ञापन
rajnath singh in leh inaugurated 75 BRO infrastructure projects said security needs to fulfilled
Rajnath Singh in Srinagar - फोटो : सोशल मीडिया

इस अवसर राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में बताया। उन्होंने नई 75 परियोजनाओं को विरासत करार दिया और कहा कि ये पुल, सड़क और हेलीपैड देश के पश्चिमी, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के दूर-दराज के क्षेत्रों में सैन्य और नागरिक परिवहन की सुविधा प्रदान करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed