दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-ताइबा के नाम पर पोस्टर जारी कर स्थानीय लोगों को धमकाते थे। पुलिस के अनुसार, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनके कब्जे से धमकी देने वाले पोस्टर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग अवंतीपोरा के खूरे इलाके में ये पोस्टर लगा रहे थे। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से ऐसे लोगों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की है जो आम लोगों को डरा धमका रहे हैं।
दहशत फैलाने की कोशिशें नाकामः लश्कर-हिजबुल के पोस्टर लगाकर माहौल खराब करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के पारिगाम में आतंकियों ने बुधवार की रात एक शेड में आग लगा दी। इसके चलते वहां रखीं पुरानी कुर्सियां जलकर राख हो गईं। बताते हैं कि यह टिनशेड जमात ए इस्लामी के एक स्कूल के बगल में है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आस पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
कश्मीर के जिन इलाकों में दुकानों तथा रेहड़ी फड़ी वालों की दुकानें खुली हैं उसे आतंकियों की ओर से बंद कराने की लगातार साजिशें की जा रही हैं। अघोषित बंद के खिलाफ वे लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उन इलाकों में बंद लागू करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं जहां दुकानें खुली हैं या पटरियों पर विक्रेता सामान बेच रहे हैं।
शरारती तत्व लोगों को घरों के भीतर कैद रखने की कोशिश कर रहे हैं। शहर के व्यस्त गोनी खान बाजार और काका सराय इलाकों में दो ग्रेनेड हमले इस बात का संकेत हैं कि बंद को जारी रखने के लिए दहशत फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं।
सोमवार को गोनी खान बाजार में बाजार बंद करने के लिए खुद से तय की गई समय सीमा दोपहर 12 बजे के बाद भी दुकानें खुली थीं। काका सराय इलाके में बंद का उल्लंघन करने वाली कई दुकानों में आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी लेकिन कुछ दुकानदारों को शरारती तत्वों पर शक है।