फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फूलों की दुनिया: देखिए एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन की मनमोहक तस्वीरें

Thu, 08 Apr 2021 08:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Asias largest tulip garden in full bloom along banks of Dal Lake on foothills of Zabarwan mountains in Srinagar
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : PTI

इन दिनों श्रीनगर स्थित ट्यूलिप गार्डन की सुंदरता देखते ही बन रही है। दूर-दूर से लोग ट्यूलिप गार्डन पहुंच रहे हैं। गार्डन में प्रवेश से पहले पर्यटकों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। साथ ही कोविड संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। करीब 35 हेक्टेयर में स्थित ट्यूलिप गार्डन में इस बार 62 प्रजातियों के करीब 15 लाख ट्यूलिप लगाए गए हैं। बता दें कि एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए 25 मार्च को खोला गया था।

Asias largest tulip garden in full bloom along banks of Dal Lake on foothills of Zabarwan mountains in Srinagar
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : PTI

पिछले वर्ष ट्यूलिप फेस्टिवल कोविड की वजह से आयोजित नहीं किया जा सका था। इस साल ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तीन अप्रैल से सात अप्रैल तक ट्यूलिप महोत्सव का आयोजन भी किया गया। जिसका उद्घाटन उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। महोत्सव में कश्मीरी लोक संगीत के साथ-साथ युवा पीढ़ी के बैंड ग्रुप्स ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। 

Asias largest tulip garden in full bloom along banks of Dal Lake on foothills of Zabarwan mountains in Srinagar
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : PTI

गौरतलब है कि ट्यूलिप गार्डन के खुलने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को लेकर ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि 25 मार्च का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद खास है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asias largest tulip garden in full bloom along banks of Dal Lake on foothills of Zabarwan mountains in Srinagar
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : PTI

इतना ही नहीं एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, जब भी मौका मिलेगा, जम्मू.कश्मीर की यात्रा करें और सुंदर ट्यूलिप उत्सव के गवाह बनें। ट्यूलिप के अलावा आप जम्मू और कश्मीर के लोगों के आतिथ्य का अनुभव करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री के इस ट्वीट के बाद से भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।


ये भी पढ़ें- मुठभेड़ से लेकर रिहाई तक कमांडो राकेश्वर की कहानी, जानिए पूरा घटनाक्रम और देखिए खुशी की तस्वीरें    
 
विज्ञापन
Asias largest tulip garden in full bloom along banks of Dal Lake on foothills of Zabarwan mountains in Srinagar
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : PTI

गार्डन पहुंचे एक पर्यटक ने कहा कि रंगबिरंगे फूलों से गुलजार ट्यूलिप गार्डन की सुंदरता ही अलग है। यहां आकर आनंदित हो गए। एक अन्य पर्यटक ने कहा कि यहां की खूबसूरती देखने लायक है। गार्डन में हर किसी को जिंदगी में एक बार जरूर आना चाहिए। पर्यटकों ने गार्डन में कोविड प्रोटोकॉल के पालन पर संतुष्टि जताई।

ये भी पढ़ें- कोबरा कमांडो की रिहाई के बाद जम्मू का माहौल: चहकने लगी बिटिया, पत्नी ने कही ये बात    
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed