अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के नेता प्रधानमंत्री के साथ सर्वदलीय बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत वो सभी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं, जिन्हें न्योता मिला है। अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बड़ी घोषणा करते हुए कश्मीर को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया था। गृहमंत्री ने राज्यसभा में कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश किया। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के लिए बिल पेश किया।
अनुच्छेद 370: जब अब्दुल्ला ने कहा- बहुत खतरनाक होंगे परिणाम, पढ़िए उस दिन क्या बोले देश के दिग्गज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Unacceptable is a new India where those who kill and lynch in the name of religion are feted and garlanded. If standing up for my people makes me a separatist and anti national then its a badge I will wear with honour. https://t.co/7KJAHfrOe5
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) April 3, 2019
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने संसद में कहा, 'पूरी घाटी में इस समय कर्फ्यू लगा है। राजनेता जिसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं वह इस समय घर में नजरबंद हैं। राज्य में युद्ध जैसी स्थिति है। इसलिए इस पर प्राथमिकता से चर्चा होनी चाहिए।'
कुमार विश्वास ने ट्वीट कर मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। कुमार विश्वास ने लिखा, 'भारत माता के माथे की पुरातन पीर हरने के लिए सरकार का आभार ! हर नागरिक से अनुरोध है कि दशकों से लंबित इस शल्यक्रिया के दौरान देश के साथ रहें ! ये ऐतिहासिक क्षण हैं। “दर्द कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए, तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए”।'
भारतमाता के माथे की पुरातन पीर हरने के लिए सरकार का आभार ! हर नागरिक से अनुरोध है कि दशकों से लम्बित इस शल्यक्रिया के दौरान देश के साथ रहें ! ये ऐतिहासिक क्षण हैं🇮🇳
“दर्द कहाँ तक पाला जाए,
युद्ध कहाँ तक टाला जाए,
तू भी है राणा का वंशज,
फेंक जहाँ तक भाला जाए”#KashmirParFinalFight
अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा- 'कश्मीर का हल निकलना शुरू हो गया है।' अमित शाह के अनुच्छेद 370 के खंड 1 के सिवाय इस अनुच्छेद के सारे खंडों को रद्द करने की सिफारिश करना इसका सबूत है।
Kashmir Solution has begun.🇮🇳
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 4, 2019