फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुच्छेद 370 हटाने को अमानवीय बताने वाली उर्मिला का कश्मीर कनेक्शन, यह है मातोंडकर की बेचैनी की वजह

Fri, 30 Aug 2019 12:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 30 Aug 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
article 370 removed in inhuman manner from Jammu and Kashmir said Urmila Matondkar
उर्मिला मातोंडकर

जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री एवं कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर दिए गए अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उर्मिला ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि वह और उनके पति पिछले 22 दिनों से कश्मीर में रह रहे अपने माता-पिता से बात नहीं कर पाए हैं। मातोंडकर ने कहा, 'सवाल केवल अनुच्छेद 370 हटाने का नहीं है। यह अमानवीय तरीके से किया गया है।' आपको बता दें कि उर्मिला ने मोहसिन अख्तर मीर से शादी की है। मोहसिन कश्मीरी परिवार से आते हैं।



आगे की स्लाइड में जानिए उर्मिला और मोहसिन के बारे में यह बातें

article 370 removed in inhuman manner from Jammu and Kashmir said Urmila Matondkar
उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर ने अपनी उम्र से 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर से शादी की थी। मोहसिन एक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं जोकि कश्मीर के रहने वाले हैं। उर्मिला की शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।
 

article 370 removed in inhuman manner from Jammu and Kashmir said Urmila Matondkar
उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर के पति मोहसिन इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि शादी के बाद उर्मिला मातोंडकर ने न तो धर्म बदला है और न अपना नाम।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
article 370 removed in inhuman manner from Jammu and Kashmir said Urmila Matondkar
उर्मिला मातोंडकर

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर उर्मिला मातोंडकर ने कहा, 'मेरे सास-ससुर वहां रहते हैं। दोनों को मधुमेह है, उच्च रक्त चाप की समस्या है। आज 22वां दिन है, न तो मैं और न ही मेरे पति उनसे बात कर पाए हैं। हमें कोई अंदाजा नहीं है कि क्या उनके पास घर में दवाएं उपलब्ध हैं या नहीं।'

विज्ञापन
article 370 removed in inhuman manner from Jammu and Kashmir said Urmila Matondkar
उर्मिला मातोंडकर

बीते दिनों उर्मिला मातोंडकर ने महाराष्ट्र में कांग्रेस की नई योजना के बारे में बताया था। उर्मिला ने राज्य की जनता से अलग-अलग मुद्दों पर टिक टॉक वीडियो बनाकर भेजने की अपील की। साथ ही जिनका भी वीडियो अच्छा साबित होता उसे फिल्मी सितारों से मिलवाने की बात कही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed