फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः बर्फबारी के कहर पर भारी सेना के शूरवीर, बर्फ में फंसे बुजुर्ग को इस तरह पहुंचाया अस्पताल

Fri, 17 Jan 2020 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Jan 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Army patrol walked 2 km in snow to reach old man who trapped in snowfall
बुजुर्ग को अस्पताल ले जाते जवान - फोटो : ani

घाटी में बर्फबारी का कहर जारी है। बर्फ की चट्टानें गिरने का सिलसिला भी चल रहा है। इस वजह से अक्सर स्थानीय नागरिक इसकी जद में आ जाते हैं। 14 जनवरी को कुपवाड़ा जिले के लालपुरा इलाके में 75 वर्षीय गुलाम नबी गनी बर्फबारी की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही सेना ने बचाव कार्य शुरू किया और दो किलोमीटर पैदल चलकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बुजुर्ग का इलाज जारी है। चिनार कोर की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही सेना उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती है।


 

Army patrol walked 2 km in snow to reach old man who trapped in snowfall
सेना ने देवदूत बनकर मदद की - फोटो : ani

इससे पहले बारामुला जिले के दर्दपोरा गांव में बर्फबारी में फंसी एक गर्भवती की सेना ने देवदूत बनकर मदद की। शमीमा नाम की इस महिला को अस्पताल में तत्काल भर्ती कराने की जरूरत थी। परिवार वालों की मदद की गुहार पर महिला को स्ट्रेचर पर लेकर 150 जवानों तथा 30 नागरिकों ने छह घंटे पैदल चलकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसने बच्चे को जन्म दिया। सेना की चिनार कोर की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

 

Army patrol walked 2 km in snow to reach old man who trapped in snowfall
सेना ने देवदूत बनकर मदद की - फोटो : ani

मंगलवार को शमीमा प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। बर्फबारी के कारण आसपास के सारे रास्ते बंद हो गए थे। ऐसे में उसे घर से बाहर ले जाना काफी मुश्किल था। परिवार के लोगों ने सेना से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद सेना के 150 जवानों तथा 30 नागरिकों ने उसे स्ट्रेचर पर लेकर बटालियन हेडक्वॉर्टर अपलोना तक का साढ़े चार किलोमीटर का रास्ता तय किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Army patrol walked 2 km in snow to reach old man who trapped in snowfall
सेना ने देवदूत बनकर मदद की - फोटो : भारतीय सेना

एक पार्टी रास्ते भर बर्फ हटाकर रास्ता बना रही थी। अपलोना में महिला का मेडिकल चेकअप तथा आवश्यक दवाएं देने के बाद उसे सेना की एंबुलेंस से बारामुला जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान जवान अस्पताल के बाहर मौजूद रहे ताकि आपात स्थिति में मदद की जा सके।

 

विज्ञापन
Army patrol walked 2 km in snow to reach old man who trapped in snowfall
गर्भवती की सेना ने देवदूत बनकर मदद की - फोटो : भारतीय सेना

वहीं घाटी में लगातार हो रही भारी बर्फबारी में लच्छीपुरा इलाके में एक नागरिक फंस गया। जानकारी मिलते ही जवानों ने बचाव अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ में दबे नागिरक तारिक इकबाल को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना इसी महीने की 14 तारीख की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed