फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra : बारिश भी नहीं रोक पाई तीर्थयात्रियों के कदम, सवा लाख से अधिक कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन

Fri, 05 Jul 2024 03:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 03:27 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भोले बाबा के भक्तों का उत्साह चरम पर है। भारी बारिश के बीच भी यात्रियों के कदम नहीं रुक रहे। वीरवार को 5600 यात्री पवित्र गुफा की ओर बढ़े और पूर्व में गए 24978 यात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए।

विज्ञापन
Another batch of pilgrims leaves for Amarnath yatra shrine jammu kashmir
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भोले बाबा के भक्तों का उत्साह चरम पर है। भारी बारिश के बीच भी यात्रियों के कदम नहीं रुक रहे। वीरवार को 5600 यात्री पवित्र गुफा की ओर बढ़े और पूर्व में गए 24978 यात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका था। यात्रा के सात दिनों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पार कर चुका है।

Another batch of pilgrims leaves for Amarnath yatra shrine jammu kashmir
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

अमरनाथ मंदिर के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 6,900 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। 

Another batch of pilgrims leaves for Amarnath yatra shrine jammu kashmir
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

उन्होंने बताया कि आठवां तीर्थयात्रियों का जत्था 277 वाहनों में सवार होकर सुबह 3.45 बजे बालटाल और पालगाम के आधार शिविरों के लिए भगवती नगर यात्री निवास, जम्मू से रवाना हुआ। सीआरपीएफ सुरक्षाकर्मियों की टीम भी उनके साथ रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Another batch of pilgrims leaves for Amarnath yatra shrine jammu kashmir
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

उन्होंने बताया कि 4,377 तीर्थयात्रियों ने 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग को चुना, जबकि 2,542 तीर्थयात्रियों ने छोटे लेकिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना है। इसके साथ ही 28 जून से अब तक कुल 44,441 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Another batch of pilgrims leaves for Amarnath yatra shrine jammu kashmir
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

अब तक पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 1,33,000 पहुंच चुकी है। 52 दिनों की यह यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून से शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed