फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Patnitop Weather : पर्यटन स्थल पटनीटॉप में मानसून सीजन की पहली धुंध, पर्यटकों ने की खूब मस्ती, देखें तस्वीरें

Thu, 04 Jul 2024 06:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 06:11 PM IST
सार

पर्यटन स्थल पटनीटॉप में गुरुवार को मानसून के सीजन की पहली धुंध देखने को मिली। पटनीटॉप में धुंध पड़ते ही वहां का मौसम सुहावना हो गया।

विज्ञापन
jammu udhampur  Patnitop Weather : First fog of monsoon season in tourist spot Patnitop
पटनीटॉप में सुहाने मौसम का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : रोहित गुप्ता, चिनैनी

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में गुरुवार को मानसून के सीजन की पहली धुंध देखने को मिली। पटनीटॉप में धुंध पड़ते ही वहां का मौसम सुहावना हो गया। यहां की वादियो में पहुंचे सैलानियों ने मौसम का खूब आनंद उठाया। कारोबारी ने कहा कि बरसात की यह पहली धुंध है जिसका आनंद उठाने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं।

jammu udhampur  Patnitop Weather : First fog of monsoon season in tourist spot Patnitop
पटनीटॉप में सुहाने मौसम का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : रोहित गुप्ता, चिनैनी

जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप अपने घास के मैदानों और हिमालय की चोटियों के सुंदर दृश्यों के लिए  लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। अगर आप जम्मू में प्राकृतिक वादियों के नजारे लेने के इच्छुक हैं, तो पटनीटॉप जरूर पहुंचे।

jammu udhampur  Patnitop Weather : First fog of monsoon season in tourist spot Patnitop
पटनीटॉप में सुहाने मौसम का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : रोहित गुप्ता, चिनैनी
पटनीटॉप की खूबसूरत वादियां और हरियाली पर्यटको को खूप आकर्षित कर रही हैं। सैलानी यहां खूब मस्ती करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu udhampur  Patnitop Weather : First fog of monsoon season in tourist spot Patnitop
पटनीटॉप में सुहाने मौसम का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : रोहित गुप्ता, चिनैनी

जम्मू में गुरुवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। इसके बाद दिनभर बादल छाए हुए हैं। बादलों के बरसने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है। इससे पहले बुधवार को उमस ने खूब परेशान किया। मानसून की दस्तक से गर्मी से तो कुछ राहत मिली है लेकिन उमस ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है।

विज्ञापन
jammu udhampur  Patnitop Weather : First fog of monsoon season in tourist spot Patnitop
पटनीटॉप में सुहाने मौसम का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : रोहित गुप्ता, चिनैनी

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, आगामी 10 जुलाई तक मानसून से जम्मू संभाग अधिक प्रभावित रहेगा। 4 जुलाई को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 5 से 6 जुलाई को जम्मू संभाग के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कई क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed