फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: अमित शाह ने जवानों को किया आश्वस्त, स्थानीय नागरिक को अपना नंबर देकर बोले- जब जरूरत पड़े फोन करना

Sun, 24 Oct 2021 08:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
amit shah jammu visit Union Home Minister Amit Shah reached Makwal border in Jammu
नागरिक से बात और नंबर साझा करते गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को जम्मू में मकवाल बॉर्डर पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों से भी बातचीत की। कहा कि उन्हें बिना किसी चिंता के देश की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उनके परिवारों की देखभाल करेगी। इसके बाद उन्होंने एक स्थानीय निवासी का मोबाइल नंबर लिया और अपना नंबर भी साझा किया। नागरिक से कहा कि जब भी जरूरत हो, उनसे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही नागरिकों को बताया कि मोदी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में हर सुविधा प्रदान करने और विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके साथ उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे।



इससे पहले भगवती नगर मैदान में अमित शाह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर की शांति में खलल डालने के तमाम तरह की साजिशें चल रही हैं। वह प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि यह साजिशें न तो कामयाब होंगी और न ही सफल होने दी जाएंगी। प्रदेश का युवा विकास की राह पर आगे बढ़ चला है, दहशतगर्द उनका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे।
 
शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा जम्मू वालों के साथ अन्याय का युग अब समाप्त हो चुका है। जम्मू हो या कश्मीर संभाग दोनों के साथ न्याय होगा। प्रधानमंत्री मोदी के शासन में किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता। जम्मू में विकास युग की शुरूआत हो चुकी है। युवा सचेत हो गया है। यदि युवा वर्ग गरीबों की सेवा में जुट जाए तो दहशतगर्द कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

amit shah jammu visit Union Home Minister Amit Shah reached Makwal border in Jammu
मकवाल बॉर्डर पहुंचे अमित शाह - फोटो : ANI

उन्होंने कहा 370 हटाने के बाद तीन परिवार वाले मजाक उड़ाते थे कि कौन यहां निवेश करने आएगा। व्यापक पैमाने पर निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं। अब तक 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश आ चुका है। इसमें जम्मू में सात व कश्मीर में पांच हजार करोड़ रुपये है।


 
amit shah jammu visit Union Home Minister Amit Shah reached Makwal border in Jammu
मकवाल बॉर्डर पहुंचे अमित शाह - फोटो : ANI
कहा कि 2022 के अंत तक 51 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। पांच लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि अमित शाह दौरे में क्या देकर जाओगे। पहले तीन परिवार वालों को 70 साल के कार्यों का हिसाब देना चाहिए फिर सवाल पूछना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
amit shah jammu visit Union Home Minister Amit Shah reached Makwal border in Jammu
मकवाल बॉर्डर पहुंचे अमित शाह - फोटो : ANI
अमित शाह ने कहा कि आज ही उन्होंने जम्मू से 15 हजार करोड़ से ज्यादा के काम घोषित किए हैं। तीन परिवार वालों ने अपने शासनकाल में भी 15 हजार करोड़ के काम नहीं करवाए होंगे।
विज्ञापन
amit shah jammu visit Union Home Minister Amit Shah reached Makwal border in Jammu
जम्मू में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा 2014 से अब तक 239 लोगों की जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के चलते मौतें हुई हैं। यह आंकड़ा कम तो हुआ है लेकिन हम चाहते हैं कि ऐसी स्थिति बने जिसमें एक भी नागरिक की जान न जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed