पहली जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के पहले चार दिन में 54714 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर पर शीश नवाया। सावन के पहले दिन मंगलवार को 13597 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इस बीच आंध्र प्रदेश की एक वृद्ध महिला श्रद्धालु की सोनमर्ग अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को दर्शन करने वाले 13597 श्रद्धालुओं में 10516 पुरुष, 2456 महिलाएं, 264 साधु, 14 साध्वी और 347 बच्चे शामिल हैं।
2 of 7
Amarnath Yatra 2023
- फोटो : एजेंसी
मंगलवार से पहले तीन दिन में दर्शन करने वालों की कुल संख्या 41117 थी जो मंगलवार के 13597 श्रद्धालुओं के साथ 54714 पहुंच गई है। उधर, यात्रा के दौरान एक महिला यात्री की मौत भी हुई है। उनकी पहचान भवानी नगर तिरुपति चित्तोर आंध्रप्रदेश की एम अन्नपूर्णा (67) के तौर पर हुई है। शव पीएचसी सोनमर्ग में लाया गया है।
3 of 7
Amarnath Yatra 2023
- फोटो : एजेंसी
उधर, बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ 6500 यात्रियों का 5वां जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। मंगलवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 253 वाहनों के काफिले में 1,429 महिलाओं, 160 साधुओं और 33 बच्चों सहित कुल 6597 तीर्थयात्री शहर के भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हुए। पहलगाम की ओर जाने वाले 4475 तीर्थयात्री 160 वाहनों के काफिले में सुबह करीब 4.10 बजे घाटी के लिए रवाना हुए, जबकि 2122 तीर्थ यात्रियों को लेकर 93 वाहनों का दूसरा काफिला सुबह 3.40 बजे बालटाल के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने यानी 30 जून से अब तक कुल 24 हजार 162 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।
4 of 7
Amarnath Yatra 2023
- फोटो : एजेंसी
तीर्थयात्रियों के लिए जम्मू आधार शिविर में योग सत्र
जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर में आने वाले भोले के भक्तों के लिए रोजाना योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर में पुरुष-महिला श्रद्धालुओं के साथ ही बच्चे भी हिस्सेदारी कर रहे हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं को फिट रखने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है ताकि यात्रा के दौरान उन्हें दिक्कत न आए।
ये भी पढ़ें- कारगिल शहीद उदयमान सिंह: अंधेरे में रस्सियों के सहारे चढ़ी दुर्गम पहाड़ियां, जख्मी होकर भी दुश्मन को दी चुनौती
5 of 7
Amarnath Yatra 2023
- फोटो : एजेंसी
वहीं, रामबन जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए नाशरी से बनिहाल तक 19 मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। यहां पर यात्रा में शामिल लोगों को यदि किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो उनका मुफ्त में इलाज किया जाता है। नोडल अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. ओपिंदर सिंह ने बताया कि इन शिविरों में यात्रियों के लिए निशुल्क दवाएं, एम्बुलेंस सेवा और परीक्षण जैसी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। इलाज के दौरान गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल रामबन में रेफर किया जा रहा है। कैंप निदेशक डॉ. सुशांत महाजन ने कहा कि शिविर में मरीजों के लिए बेड और ईसीजी मशीनें भी लगाई गई हैं।