फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ ऐसा होगा मेमोरियल: इसी महीने जमीनी स्तर पर शुरू होगा अरूण जेटली मल्टी स्पोर्टस कांप्लेक्स का काम

Mon, 07 Jun 2021 10:33 AM IST
प्रशांत कुमार अरुण खजूरिया, कठुआ
अरुण खजूरिया, कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Jun 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
work of Arun Jaitley Multi Sports Complex will start at the grassroots level this month
अरुण जेटली मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स - फोटो : J&K Sports Council

देश के बेहतरीन स्पोटर्स स्टेडियमों में से एक होने के साथ ही अरुण जेटली मेमोरियल मल्टी स्पोटर्स कांप्लेक्स उत्तर भारत का अपनी ही तरह का पहला कांप्लेक्स बनने जा रहा है। यूं तो अप्रैल महीने में ही इसका काम जमीनी स्तर पर शुरू करने की तैयारी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह परियोजना अब इसी महीने परवान चढ़नी शुरू हो जाएगी। 



271 कनाल कुल जमीन पर बनने जा रहे इस मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 144 कनाल सरकारी और शेष घास चराई और निजी जमीन है। प्रशासन की तैयारी है कि पहले चरण में सरकारी जमीन का कब्जा स्पोर्ट्स काउंसिल को देकर इसका जमीनी स्तर पर काम जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो स्टेडियम में सरकारी जमीन के हिस्से पर बनने वाले ढांचों पर काम इसी महीने शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। 

जम्मू कश्मीर में अनुछेद 370 हटने के बाद यह विशेष रूप से युवाओं के लिए केंद्र सरकार की सबसे बड़ी परियोजना बनकर सामने आई है। इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से भी परियोजना को मंजूरी दिलाने से लेकर जमीनी स्तर पर शुरू करने को लेकर रुची दिखाए जाने के बाद काम शुरू होने जा रहा है। 
 

work of Arun Jaitley Multi Sports Complex will start at the grassroots level this month
अरुण जेटली मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स - फोटो : J&K Sports Council

परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण को लेकर दस्तावेज बनाकर इसी सप्ताह भेज दिए जाएंगे। परियोजना का काम धरातल पर तत्काल शुरू किया जा सके, इसके लिए उपलब्ध सरकारी जमीन जल्द से जल्द स्पोर्ट्स काउंसिल को सौंपी जाएगी। -राहुल यादव, डीसी कठुआ


 
work of Arun Jaitley Multi Sports Complex will start at the grassroots level this month
अरुण जेटली मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स - फोटो : J&K Sports Council

हीरानगर में अरुण जेटली मेमोरियल मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को लेकर सोमवार को भी प्रशासन के साथ बैठक रखी गई है। उम्मीद है कि जल्द स्पोर्ट्स काउंसिल को प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध करवा दी जाएगी। -नजाहत गुल, सचिव स्पोर्ट्स काउंसिल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
work of Arun Jaitley Multi Sports Complex will start at the grassroots level this month
अरुण जेटली मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स - फोटो : J&K Sports Council
क्रिकेट के साथ अन्य खेलों की सुविधाएं होंगी

प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत इस योजना में अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुसार क्रिकेट स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, लॉन टेनिस, साइकिल ट्रैक, एथलीट्स ट्रैक, हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल, वॉलीबाल सहित इंडोर खेलों के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी

विज्ञापन
work of Arun Jaitley Multi Sports Complex will start at the grassroots level this month
डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

अब तक शहरी इलाकों में ही इस तरह की खेल सुविधाओं को विकसित किया जाता रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को समर्पित यह स्टेडियम भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। विशेष रूप से जम्मू कश्मीर के युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मंच दिलाने का काम यह स्टेडियम करेगा। निस्संदेह ही सीमा पार से गोलाबारी प्रभावित रहने वाले इस इलाके में विकास की यह नई सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा भारत को समर्पित है। जहां गोले बरसते थे वहां अब अगले कुछ ही वर्षों में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होकर निकलेंगे। -डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed