फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की रफ्तार से सतर्क हुआ प्रशासन, श्रीनगर में जल्द ही जारी होगी नई एसओपी

Sat, 20 Mar 2021 03:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Mar 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 20 march 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोविड के मामलों में वृद्धि को देखते हुए श्रीनगर प्रशासन आने वाले दिनों में नई मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) की घोषणा कर सकता है। इसके तहत बिना मास्क के पाए जाने व अन्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना का प्रसार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन 100 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। कोविड विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से मामले बढ़ते रहे तो अप्रैल-मई में हालात गंभीर हो सकते हैं।

todays active corona cases of jammu kashmir 20 march 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पिछले एक साल से प्रदेश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। कुछ माह पहले लगा था कि इस वायरस से कुछ निजात मिल गई है, लेकिन देश के विभिन्न राज्यों की तरह प्रदेश में संक्रमित मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कोरोना की वापसी को देखते हुए अभी भी कई मुख्य अस्पतालों को डिनोटिफाइड नहीं किया गया है।

todays active corona cases of jammu kashmir 20 march 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में 9 मार्च 2020 को कोरोना वायरस से 63 वर्षीय पहली महिला संक्रमित हुई थी। इसके कुछ दिनों के भीतर प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हाल, कोचिंग सेंटर, खेल गतिविधियां, माल, क्लब, स्वीमिंग पूल, सार्वजनिक परिवहन आदि एहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए थे। 22 मार्च 2020 को दिनभर के जनता कर्फ्यू के बाद 31 मार्च 2020 तक पूर्ण रूप से लाकडाउन घोषित किया गया था, जिसे लगातार आगे बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 20 march 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इस बीच जून से लेकर सितंबर तक कोरोना पीक पर रहा। प्रदेश में नवंबर 2020 में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार चला गया था। हालांकि चरणबद्ध तरीके के अनलॉक से पर्यटन, उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों को पटरी पर लाने की पुरजोर कोशिश की गई। मौजूदा लगभग सभी इकाइयों को पूरे समय में खोलने की छूट है, लेकिन एक साल के बाद कोरोना के नए रूप को देखते हुए आगामी दिनों में कुछ पाबंदियां लागू हो सकती हैं।

विज्ञापन
todays active corona cases of jammu kashmir 20 march 2021
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
किस तरह से संक्रमित मामलों में आया था उछाल
  • मार्च  2020 -  55
  • अप्रैल        - 614
  • मई       -      2521
  • जून      -       7498
  • जुलाई    -       20359
  • अगस्त    -       37698
  • सितंबर    -       75070
  • अक्तूबर   -       94785
  • नवंबर      -       110224
  • दिसंबर     -       120971
  • जनवरी 2021  -  124550
  • फरवरी      -        126504
  • मार्च (अब तक)  -  128249
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed