फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Cache of arms ammunition recovered from forest in J-K's Baramulla

आतंकी भी कर रहे नीले ड्रम का इस्तेमाल: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार छिपाने के नए तरीके का खुलासा

Sat, 10 Oct 2026 05:55 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 10 Oct 2026 05:55 PM IST
सार

बारामुला जिले के सोपोर स्थित मुकाम चेरहार के जंगल में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एके-47, एके-76, चार पिस्तौल, 11 हैंड ग्रेनेड और तीन आईईडी समेत हथियारों व विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया।

विज्ञापन
Cache of arms ammunition recovered from forest in J-K's Baramulla
बारामुला के जंगल से एके-47 समेत भारी बरामदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह बरामदगी सोपोर के मुकाम चेरहार इलाके के जंगल में तलाशी अभियान के दौरान हुई। मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

सोपोर पुलिस को हथियारों और संदिग्ध सामग्री के छिपाए जाने की विशेष खुफिया सूचना मिली थी। इसके आधार पर जंगल में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बड़े पत्थर के नीचे छिपाकर रखा गया नीले रंग का ड्रम और एक बैग मिला। इनमें हथियार, गोला-बारूद, हैंड ग्रेनेड, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और उनसे जुड़ी सामग्री रखी गई थी।

बरामदगी में दो असॉल्ट राइफलें (एके-47 और एके-76), सात मैगजीन और कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा चार पिस्तौल, चार मैगजीन व कारतूस, पांच राउंड के साथ एक मल्टी-ग्रेनेड लॉन्चर (एमजीएल) और 11 हैंड ग्रेनेड भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान रिमोट कंट्रोल के साथ तीन आईईडी, आठ डेटोनेटर, दो टाइमर, वाई-एसएमएस सेट, प्राइमाकॉर्ड, तार, बैटरी सेल और आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की जांच और उसे सुरक्षित तरीके से संभालने के लिए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री को सभी जरूरी सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में ले लिया गया है। सोपोर के पुलिस स्टेशन बोमई में एफआईआर नंबर 66/2026 दर्ज की गई है। इसमें यूएपीए की धारा 13, 18, 20 और 23, आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5 लगाई गई हैं।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार और विस्फोटक किसने छिपाए थे, इनका स्रोत क्या है और क्या इनका किसी आतंकी संगठन से संबंध है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed