पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की। इस गोलाबारी में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे हैं। तीन रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें से दो पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।
2 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की।
- फोटो : बसित जरगर
अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सलामाबाद, बालाकोट, सुल्तान ढकी, चुरुंडा, हथलंगा, तिलवारी, नामब्ला और गरकोट को निशान बनाया। घायलों की पहचान जीनत बेग, बिस्मा, सादिया, अयान यूनुस (8 वर्षीय), बदर दीन, रेहान नाइक (8 वर्षीय), मेहरूबा (4 वर्षीय), कुतिब दीन, परवेज़ और अब्दुल हमीद के रूप में हुई है।
3 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की।
- फोटो : बसित जरगर
स्थानीय निसार अहमद ने बताया कि गोलाबारी बहुत तेज थी जिससे कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि नष्ट हुए घरों में सलामाबाद में तालिब हुसैन और डॉ. बशीर अहमद चाकू के घर शामिल हैं। रात भर हम सो नहीं पाए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। हमने पिछले कई वर्षों से शांति देखी थी और आज रात में अचानक से गोलाबारी से बहुत तनाव फैल गया।
4 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की।
- फोटो : बसित जरगर
पहलगाम आतंकी हमले पर भारतीय सेनाओं के करारे जवाब से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, बारामुला, राजोरी जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर तोपों से मंगलवार पूरी रात भारी गोलाबारी की। कई इलाकों में गोलाबारी बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक चली। हमारे जवानों ने पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
5 of 10
पाकिस्तानी सेना ने घाटी के उड़ी सेक्टर में दुस्साहस दिखाते हुए गोलाबारी की।
- फोटो : बसित जरगर
सेना की जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए। दर्जनों पाकिस्तानी चौकियां नष्ट हो गईं। तनाव को देखते हुए जम्मू संभाग के पांच और कश्मीर संभाग के तीन जिलों के स्कूल बंद रहे। जम्मू, श्रीनगर और लेह से हवाई सेवा एहतियात के तौर पर बंद रही। कटड़ा में हेलिकाॅप्टर सेवा भी बंद कर दी गई। सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।