फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gulmarg Snowfall: सच में यही है धरती का स्वर्ग.... सुबह जगे तो हर ओर फैली दिखी बर्फ ही बर्फ- सैलानी

Fri, 10 Nov 2023 03:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुलमर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, गुलमर्ग Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 03:48 PM IST
सार

Gulmarg Snowfall: बर्फबारी में इस जगह की खूबसूरती और भी निखर जाती है। शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद यहां अलग ही नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन
gulmarg snowfal photos: kashmir baramulla Gulmarg receives snowfall
Snowfall in Gulmarg Kashmir - फोटो : बासित जरगर

धरती के स्वर्ग कश्मीर का पर्यटन स्थल गुलमर्ग अपनी बेपनाह खूबसूरती के लिए देश ही नहीं दुनिया भर में मशहूर है। बर्फबारी में इस जगह की खूबसूरती और भी निखर जाती है। शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद यहां अलग ही नजारा देखने को मिला।

gulmarg snowfal photos: kashmir baramulla Gulmarg receives snowfall
Snowfall in Gulmarg Kashmir - फोटो : बासित जरगर

सैलानियों ने कहा कि जब वे सुबह नींद से जागे तो हर तरफ अलग ही दृश्य था। कभी नजर एक कोने पर दौड़ाते तो कभी दूसरे कोने में। यहां भी नजर गई बर्फ ही बर्फ बिखरी पड़ी दिखी। उन्होंने स्थानीय लोगों की मेहमानवाजी की भी सराहना की।

gulmarg snowfal photos: kashmir baramulla Gulmarg receives snowfall
Snowfall in Gulmarg Kashmir - फोटो : बासित जरगर

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले का पर्यटन स्थल गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर में ढक चुका है। गुलमर्ग में हुई ताजा बर्फबारी से सैलानी और पर्यटन कारोबारियों के चेहरों में रौनकें छा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gulmarg snowfal photos: kashmir baramulla Gulmarg receives snowfall
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर के हिल स्टेशन गुलमर्ग समुद्र तल से लगभग 2,7530 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। यह हिमालय की पीर पंजाल रेंज का हिस्सा है। सर्दियों के मौसम में यहां हर बार बर्फ जमा होती है। हरे-भरे घास के मैदान, देवदार और चीड़ के लंबे-लंबे पेड़ इसकी खूबसूरती और भी बढ़ा देते हैं। पर्यटक यहां बर्फ की ढलानों पर स्कीइंग करते हैं।

VIDEO : धरती के स्वर्ग पर कुदरत की सफेद चादर... देखें बर्फबारी का खूबसूरत नजारा
 

विज्ञापन
gulmarg snowfal photos: kashmir baramulla Gulmarg receives snowfall
गुलमर्ग - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर से गुलमर्ग की दूरी करीब 52 किलोमीटर है। गुलमर्ग में घूमने और एडवेंचर के लिए स्कीइंग, गोल्फ कोर्स, गंडोला, टंगमर्ग, शिव मंदिर, सेंट मैरी चर्च, निंगली नल्लाह और ऑटर सर्कल वाक, बाबा रेशी की दरगाह, फिशिंग पॉड, बनीबल नग, कौतर नग, और सोनमर्ग है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed