Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall Photos: गुलमर्ग-नत्थाटॉप समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड

Fri, 10 Nov 2023 01:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 01:36 PM IST
सार

बर्फबारी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते सर्दी का अहसास बढ़ गया है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी रहेगी। पहाड़ी इलाकों में 5 इंच से अधिक बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather news: Snowfall in high altitude areas including Gulmarg cold increased due to heavy rain
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : संवाद

पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत जम्मू कश्मीर के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, में रात से ही तेज बारिश का दौर जारी है। बर्फबारी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते सर्दी का अहसास बढ़ गया है।



पर्यटन स्थल गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। साधना टॉप, जेड गली, राजधान पास, सिंथन टॉप, मर्गन टॉप, पीर की गली, फरकियां टॉप के साथ-साथ पीर पंजाल की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। इसके अलावा सोनमर्ग, अफरवट और तोसा मैदान में भी हलकी बर्फबारी दर्ज की गई।



जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
रामबन के मेहाड़ में पहाड़ियों से पस्सियां गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इस मार्ग पर अगले आदेश तक यात्रा न करने की सलाह दी है।

Trending Videos
jammu kashmir weather news: Snowfall in high altitude areas including Gulmarg cold increased due to heavy rain
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : संवाद

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन कश्मीर घाटी के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। उन्होंने बताया कि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी रहेगी। पहाड़ी इलाकों में 5 इंच से अधिक बर्फबारी की संभावना है। हालांकि शनिवार को मौसम में हल्का सुधार आने की संभावना है जोकि 16 नवंबर तक रहेगा।

देखें VIDEO : धरती के स्वर्ग पर कुदरत की सफेद चादर... देखें बर्फबारी का खूबसूरत नजारा
 

jammu kashmir weather news: Snowfall in high altitude areas including Gulmarg cold increased due to heavy rain
नत्थाटॉप में बर्फबारी - फोटो : रोहित गुप्ता

नत्थाटॉप में सीजन की पहली बर्फबारी

बिगड़े मौसम के मिजाज ने पहाड़ों को फिर बर्फ से लकदक कर दिया है। जम्मू संभाग के जिला उधमपुर के पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में ताजा बर्फबारी हुई है। कल शनिवार और फिर रविवार को दिवाली का पर्व है। ऐसे में जम्मू संभाग के सैलानी बड़ी संख्या में नत्थाटॉप पहुंच सकते हैं। उधमपुर की तहसील चिनैनी में बारिश होने और हवाएं चलने से तापमान में काफी गिरावट आई है। ठंड में इजाफा होने से लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ा है। 

VIDEO : नत्थाटॉप में सीजन की पहली बर्फबारी, देखें हिमपात का नजारा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir weather news: Snowfall in high altitude areas including Gulmarg cold increased due to heavy rain
मुगल रोड पर हुई बर्फबारी - फोटो : मुनीष शर्मा
जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
jammu kashmir weather news: Snowfall in high altitude areas including Gulmarg cold increased due to heavy rain
गुरेज में बर्फबारी - फोटो : साकिव नबी

बर्फबारी के चलते बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद
राजदान टॉप पर ताजा बर्फबारी के बाद 85 किलोमीटर लंबी बांदीपोरा-गुरेज सड़क को अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि राजदान टॉप पर करीब डेढ़ इंच ताजा बर्फबारी हुई है जिसके कारण सड़क पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि तुलैल समेत गुरेज घाटी के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में भी ताजा बर्फबारी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed