फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi: जम्मू कश्मीर में गणेश चतुर्थी की धूम, कश्मीरी पंड़ितो ने श्रीनगर में की पूजा

Sat, 07 Sep 2024 03:33 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 07 Sep 2024 03:33 PM IST
सार

गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रीनगर के श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में कश्मीरी पंडितों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi celebrations in Jammu and Kashmir, Kashmiri Pandits worshiped in Srinagar
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रीनगर के ऐतिहासिक श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में कश्मीरी पंडितों ने एक भव्य और श्रद्धापूर्वक पूजा आयोजित की। यह पर्व, जो भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी मंदिर में गहरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

Ganesh Chaturthi celebrations in Jammu and Kashmir, Kashmiri Pandits worshiped in Srinagar
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला

मंदिर को गणेश चतुर्थी के मौके पर मंदिर के परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई, जिन्होंने विभिन्न प्रकार की पूजा अर्चना और अनुष्ठान में भाग लिया। विशेष रूप से गणेश जी की प्रतिमा को विशेष सजावट के साथ आकर्षक बनाया गया था और उसकी पूजा के दौरान भक्तों ने गीत भजन और धार्मिक नारे लगाए।

Ganesh Chaturthi celebrations in Jammu and Kashmir, Kashmiri Pandits worshiped in Srinagar
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर में हर ओर भक्ति और उत्साह का माहौल था। पूजा के दौरान, विशेष यज्ञ और हवन का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय विद्वानों और धर्मगुरुओं ने धार्मिक श्लोकों और मंत्रों का उच्चारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi celebrations in Jammu and Kashmir, Kashmiri Pandits worshiped in Srinagar
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी का यह उत्सव केवल धार्मिक क्रियाकलापों तक सीमित नहीं था यह कश्मीरी पंडित समुदाय की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक था। मंदिर के पुजारी ने इस मौके पर गणेश जी से सभी भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi celebrations in Jammu and Kashmir, Kashmiri Pandits worshiped in Srinagar
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला
इस पर्व के दौरान सिद्धि विनायक गणेश मंदिर ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि धार्मिक विश्वास और सांस्कृतिक धरोहर स्थानीय समुदायों को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गणेश चतुर्थी के इस उल्लासपूर्ण आयोजन ने सभी को एक साथ मिलकर भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed