Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Muharram 2025: श्रीनगर की डल झील में 9वें मुहर्रम पर निकाली गई नौका रैली, तस्वीरों में देखें अनोखी श्रद्धा

Sun, 06 Jul 2025 01:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 06 Jul 2025 01:49 PM IST
सार

श्रीनगर की डल झील में 9वें मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक मातमी नौका रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों शिकारे शामिल हुए। प्रशासन ने 10वें मुहर्रम (आशूरा) के जुलूस के लिए विशेष यातायात व्यवस्था और मार्ग परिवर्तन की एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
Boat rally organised on 9th Muharram in Dal Lake, Srinagar
श्रीनगर की डल झील में 9वें मुहर्रम पर निकाली गई नौका रैली - फोटो : बसित जरगर

कश्मीर घाटी में शनिवार को 9वें मुहर्रम के अवसर पर कई जगहों पर मातमी जुलूस निकाले गए। इस बीच श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील में अनोखी नौका रैली निकाली गई। डल झील के अंदरूनी इलाकों से गुजरने वाली इस रैली में कई शिकारे शामिल हुए।

Trending Videos
Boat rally organised on 9th Muharram in Dal Lake, Srinagar
श्रीनगर की डल झील में 9वें मुहर्रम पर निकाली गई नौका रैली - फोटो : बसित जरगर

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यह मातमी रैली पिछले कई दशकों से डल झील के अंदरूनी इलाकों से निकाली जाती है। इसमें सैकड़ों लोग शामिल होते हैं। इसके बाद यह रैली इमाम बाड़ा पहुंचती है, जहां 9वें मुहर्रम के दिन मातम मनाया जाता है।

Boat rally organised on 9th Muharram in Dal Lake, Srinagar
श्रीनगर की डल झील में 9वें मुहर्रम पर निकाली गई नौका रैली - फोटो : बसित जरगर

उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान शिया समुदाय के लोग इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं। इस बीच एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि रविवार को आशूरा (10वें मुहर्रम) के जुलूस को बोटा कदल, लाल बाजार से जडीबल में इमामबाड़ा तक पारम्परिक मार्ग से अनुमति दी जाएगी, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए भी एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boat rally organised on 9th Muharram in Dal Lake, Srinagar
श्रीनगर की डल झील में 9वें मुहर्रम पर निकाली गई नौका रैली - फोटो : बसित जरगर

एक अधिकारी ने कहा, रविवार को 10वें मुहर्रम पर शहर के पारंपरिक मार्गों से आशूरा के जुलूस की अनुमति दी जाएगी। आशूरा के जुलूस में भाग लेने वाले आजादारों के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Boat rally organised on 9th Muharram in Dal Lake, Srinagar
श्रीनगर की डल झील में 9वें मुहर्रम पर निकाली गई नौका रैली - फोटो : बसित जरगर

यातायात पुलिस की ओर जारी एडवाइजरी के मुताबिक ज़डीबल की ओर जाने वाले यातायात को फिरदौस सिनेमा, मिल स्टॉप, लाल बाजार, बोटा कदल और छठी पातशाही पर मोड़ दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed