फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Almond Harvesting: घाटी में बादाम की तुड़ाई शुरू, किसानों की मेहनत लाई रंग, पुलवामा की वादियों से खास तस्वीरें

Sun, 03 Aug 2025 12:38 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क पुलवामा
अमर उजाला, नेटवर्क पुलवामा Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 03 Aug 2025 12:38 PM IST
सार

पुलवामा में इस साल बादाम की तुड़ाई शुरू हो गई है, जहां किसान अच्छी फसल और गुणवत्ता से उत्साहित हैं। वे उचित बाजार मूल्य और बेहतर बिक्री व्यवस्था की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Almond harvesting in Pulwama
Almond harvesting in Pulwama - फोटो : बसित जरगर

कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले में इन दिनों बादाम की तुड़ाई पूरे शबाब पर है। जैसे ही अगस्त की शुरुआत हुई, खेतों और बागो में हलचल बढ़ गई। किसान, महिलाएं और बच्चे  सभी इस पारंपरिक काम में जुटे हैं। खेतों में चारों ओर छाते पेड़, पकी हुई फसल और जमीन पर बिछे बादाम के ढेर  एक खूबसूरत नजारा हैं।

Almond harvesting in Pulwama
Almond harvesting in Pulwama - फोटो : बसित जरगर
यह फसल पुलवामा की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। जिले के अवंतीपोरा, त्राल, पिंगलाना और काकापोरा इलाकों में बादाम के बड़े बाग हैं।
Almond harvesting in Pulwama
Almond harvesting in Pulwama - फोटो : बसित जरगर
यहां की खासियत यह है कि यहां उगने वाला बादाम स्वाद और गुणवत्ता में देशभर में पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Almond harvesting in Pulwama
Almond harvesting in Pulwama - फोटो : बसित जरगर

इस साल मौसम ने भी साथ दिया। जनवरी-फरवरी में हुई बर्फबारी और समय पर बारिश ने फसल को संजीवनी दी। पेड़ों में फूल भी खूब लगे और बादाम का आकार भी संतोषजनक रहा।

विज्ञापन
Almond harvesting in Pulwama
Almond harvesting in Pulwama - फोटो : बसित जरगर
हालांकि कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और असमय बारिश की वजह से नुकसान की खबरें भी आई हैं, लेकिन कुल मिलाकर किसान फसल से संतुष्ट हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed