{"_id":"6aa8566702fcf75f1d0ce14c","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1012515-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर घाटी में 15 मामलों में शामिल ठग के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर घाटी में 15 मामलों में शामिल ठग के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच के आर्थिक अपराध शाखा ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज के खिलाफ अदालत में चार्जशीट पेश की है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल मजीद मीर (निवासी लिश्टियाल, कलारूस, कुपवाड़ा) के खिलाफ श्रीनगर स्थित फॉरेस्ट मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला एक व्यक्ति की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखे से लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का एक नियुक्ति पत्र भी सौंपा था, जो जांच के दौरान पूरी तरह से फर्जी निकला। ईओडब्ल्यू की गहन जांच में सभी आरोप सही पाए गए, जिसके बाद मामले को न्यायिक फैसले के लिए सक्षम अदालत के सामने पेश किया गया। जांच में सामने आया कि अब्दुल मजीद मीर पर कश्मीर घाटी में 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वह इस समय सेंट्रल जेल श्रीनगर में बंद है।