{"_id":"6aa85618124d3c9cb70a154e","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1012533-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: रिश्वत लेते जेएंडके महिला विकास निगम के दो अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: रिश्वत लेते जेएंडके महिला विकास निगम के दो अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
रिश्वत लेते जेएंडके महिला विकास निगम के दो अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर महिला विकास निगम के दो फील्ड अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी को दी गई एक लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जेकेडब्ल्यूडीसी के फील्ड सुपरवाइजर ओवैस अहमद खान ने महिला उद्यमिता मंच (डब्ल्यूईपी) योजना के तहत स्वीकृत तीन लाख रुपये के ऋण की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्राथमिक जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस स्टेशन एसीबी श्रीनगर में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। टीम ने जाल बिछाकर लोक सेवक ओवैस अहमद खान को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। एक अन्य अधिकारी, फील्ड सुपरवाइजर महराज-उद-दीन शेख को भी इस अपराध में शामिल होने के आरोप में मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बरामद की गई। दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें सुरक्षित हिरासत के लिए पुलिस स्टेशन शहीद गंज में रखा गया है।