फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2025: 'बम बम भोले' के जयघोषों से गूंजा बालटाल, आज से शुरू होगी आधिकारिक यात्रा, देखें तस्वीरें

Thu, 03 Jul 2025 12:56 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 03 Jul 2025 12:56 AM IST
सार

आज से आधिकारिक रूप से शुरू होने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
A group of Amarnath pilgrims arrive at base camp of Baltal.The first phase of annual Amarnath Yatra will begin
अमरनाथ यात्रियों का एक जत्था बालटाल के आधार शिविर पहुंचा। - फोटो : बसित जरगर

श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बालटाल बेस कैंप पहुंच चुका है। हर साल आयोजित होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा का पहला चरण कल से औपचारिक रूप से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले ही बालटाल में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिला। दूर-दराज से आए श्रद्धालु भगवान शिव के पवित्र हिमलिंग के दर्शन की अभिलाषा लिए बेस कैंप में डेरा जमा चुके हैं।

A group of Amarnath pilgrims arrive at base camp of Baltal.The first phase of annual Amarnath Yatra will begin
अमरनाथ यात्रियों का एक जत्था बालटाल के आधार शिविर पहुंचा। - फोटो : बसित जरगर
श्रद्धालुओं ने जैसे ही बालटाल बेस कैंप में कदम रखा, पूरे वातावरण में बम बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष गूंज उठे। शिवभक्ति से सराबोर इन भक्तों की आंखों में तीर्थ के प्रति आस्था और चेहरे पर आत्मिक शांति की झलक साफ झलक रही थी।
A group of Amarnath pilgrims arrive at base camp of Baltal.The first phase of annual Amarnath Yatra will begin
अमरनाथ यात्रियों का एक जत्था बालटाल के आधार शिविर पहुंचा। - फोटो : बसित जरगर

बाबा बर्फानी के भक्तों का यह जत्था अपने साथ एक अनोखी ऊर्जा और उत्साह लेकर चला है। ऐसा उत्साह जो उन्हें इस पवित्र यात्रा को हर बाधा और चुनौती का सामना करते हुए पूरी करने का हौसला देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A group of Amarnath pilgrims arrive at base camp of Baltal.The first phase of annual Amarnath Yatra will begin
अमरनाथ यात्रियों का एक जत्था बालटाल के आधार शिविर पहुंचा। - फोटो : बसित जरगर
वे अपने आराध्य की भक्ति में इतने डूबे हुए हैं कि उन्हें पर्वतमालाओं की ऊंचाई, ठंड और थकान का आभास तक नहीं है, न ही उसकी चिंता। 75 साल के फाल्गुनगी नेपाल के जगतपुर धाम से जम्मू पहुंच चुके हैं। राम मंदिर में ठहरे हैं, कहते हैं कि हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों और हरे-भरे घास के मैदानों के बीच स्थित इस गुफा के दर्शन की कल्पनामात्र से वे रोमांचित हैं। 
विज्ञापन
A group of Amarnath pilgrims arrive at base camp of Baltal.The first phase of annual Amarnath Yatra will begin
अमरनाथ यात्रियों का एक जत्था बालटाल के आधार शिविर पहुंचा। - फोटो : बसित जरगर

इस पवित्र यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान दिखाई देती है, जो उनके मन की गहराई से निकलती है। वे इतने उत्साहित हैं कि उन्हें किसी भी चुनौती का सामना करने में कोई भय और संशय नहीं है। अमरनाथ यात्रा के प्रवेश द्वार से लेकर पवित्र गुफा तक, समूची कश्मीर घाटी बाबा अमरेश्वर की भक्ति के इंद्रधनुषी रंग में रंग गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed