फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्री अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा पर 24 जून को होगी प्रथम पूजा, होगा लाइव प्रसारण

Wed, 23 Jun 2021 12:10 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 23 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shri Amarnath Yatra: First worship will be held on 24th June at the holy cave of Baba Barfani, will be broadcast live
amarnath yatra 2021 First darshan of baba barfani - फोटो : अमर उजाला

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 24 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में भवन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पूजा की जाएगी। इसमें जम्मू से भी कई सेवक कश्मीर के लिए मंगलवार को रवाना हुए। प्रथम पूजा में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नितीश्वर कुमार सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे। इस बार कोविड महामारी के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया है, जिससे यात्रा की पारंपरिक पूजा अर्चना व अन्य अध्यात्मिक गतिविधियां सांकेतिक तौर पर की जाएंगी। श्री अमरनाथ बूढ़ा अमरनाथ यात्रा न्याय के पवन कोहली ने बताया कि प्रथम पूजा के लिए न्यास से महासचिव सुदर्शन खजूरिया, वरिष्ठ उपप्रधान कर्ण सिंह और उपप्रधान शक्ति शर्मा मंगलवार को श्रीनगर के लिए रवाना हुए, जो बुधवार को बालटाल के लिए रवाना होंगे, यहां से वीरवार को सुबह 10.30 बजे पवित्र भवन में प्रथन पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Shri Amarnath Yatra: First worship will be held on 24th June at the holy cave of Baba Barfani, will be broadcast live
Amarnath yatra
इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी प्रथम पूजा में शामिल होने के लिए गए हैं।
Shri Amarnath Yatra: First worship will be held on 24th June at the holy cave of Baba Barfani, will be broadcast live
बाबा अमरनाथ शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि आगामी 28 जून को बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित अन्य बोर्ड के अधिकारी पवित्र गुफा में पहली पूजा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Amarnath Yatra: First worship will be held on 24th June at the holy cave of Baba Barfani, will be broadcast live
AMARNATH YATRA
बोर्ड की ओर से इसी दिन औपचारिक तौर से यात्रा की शुरुआत की घोषणा की गई है, जो रक्षाबंधन तक चलनी है।
विज्ञापन
Shri Amarnath Yatra: First worship will be held on 24th June at the holy cave of Baba Barfani, will be broadcast live
amarnath yatra - फोटो : file photo
यात्रा के रद्द होने के बाद बोर्ड ने देश विदेश के शिव भक्तों के लिए प्रात और सायंकाल में भवन से पूजा का सीधा लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पीएए की अंतिम चयन सूची हफ्ते में हो सकती है जारी, 1889 पदों के लिए हुई थी लिखित परीक्षा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed