फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार तक होगा सौंदर्यीकरण, जानिए क्या होगा खास बदलाव

Tue, 31 Aug 2021 10:27 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 31 Aug 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Beautification will be done from Mubarak Mandi to Raghunath market, know what will be the special change
मुबारक मंडी किला जम्मू - फोटो : .

ऐतिहासिक मुबारक मंडी से रघुनाथ बाजार का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें हेरिटेज ट्रायल और सुंदरता को बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में सड़क और ड्रेनेज सुधार, उन्नयन, टेबल टाप क्रासिंग के साथ विस्तृत पैदल क्षेत्र, पिक-अप/ड्राप आफ स्थान, मूल्यवान पार्किंग, सजावटी प्रकाश व्यवस्था, नए पानी के बिंदु, ट्री लाइन और साइनेज, बेंच कूड़ेदान, भूमिगत सार्वजनिक उपयोगिताएं वाली सुविधाएं आदि को विकसित किया जाएगा। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) के निदेशक मंडल की 10वीं बैठक में जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत कई नई परियोजनाओं को मंजूरी दी। जम्मू स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनी लवासा ने परियोजना के तहत भविष्य की कार्य योजना के साथ पूर्ण किए कार्यों का ब्योरा दिया। नई परियोजनाओं पर चर्चा और अनुमोदन के लिए सदस्यों के समक्ष एजेंडा बिंदु प्रस्तुत किया गया। बैठक में पूर्ण परियोजनाओं में मल्टी लेवल पार्किंग जनरल बस स्टैंड जम्मू, सिटी चौक पर मल्टी लेवल कार पार्किंग, रिवर्स वेंडिंग मशीन, रिफ्यूज कांपेक्टर आदि पर लोगो और साइनेज लगाने की मंजूरी दी गई। स्मार्ट स्कूलों के विकास और स्कूल के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए एक परियोजना से अवगत कराया गया। बताया गया कि निदेशक स्कूल शिक्षा, जम्मू ने जम्मू नगर के भीतर 21 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 286 कमरों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) सुविधा बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।

Jammu-Kashmir: Beautification will be done from Mubarak Mandi to Raghunath market, know what will be the special change
रघुनाथ बाजार - फोटो : अमर उजाला

स्कूली शिक्षा निदेशालय ने भविष्य की कक्षाओं के रूप में प्रौद्योगिकी आधारित डिजिटल लर्निंग सिस्टम के साथ स्कूलों को मजबूत करने के लिए डीपीआर तैयार करने को राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) से संपर्क किया है।

Jammu-Kashmir: Beautification will be done from Mubarak Mandi to Raghunath market, know what will be the special change
मुबारक मंडी किला जम्मू - फोटो : .

इन स्कूलों में लगाए जाने वाले उपकरणों में एलसीडी इंटरएक्टिव पैनल, पीए सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी, यूपीएस और लैन की स्थापना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Beautification will be done from Mubarak Mandi to Raghunath market, know what will be the special change
मुबारक मंडी किला जम्मू - फोटो : .

बोर्ड ने साबरमती फ्रंट की तर्ज पर तवी रिवर फ्रंट के विकास परियोजना की डीपीआर तैयार करने की प्रगति की समीक्षा की। 3.5 किमी. (दोनों तरफ) लंबे रिवर फ्रंट को दो चरणों में पूरा करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Beautification will be done from Mubarak Mandi to Raghunath market, know what will be the special change
मुबारक मंडी किला जम्मू - फोटो : .

पहला चरण चौथे पुल से तवी ब्रिज तक और दूसरा चरण तवी पुल से गुज्जर नगर पुल तक शुरू होता है। नदी के दोनों किनारों पर लोगों तक आसानी से पहुंचने के लिए रास्ते बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रेल-हवाई यात्रियों की टेस्टिंग जारी, डबल डोज पर ही मिलेगा लखनपुर से प्रवेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed