फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के कुछ इलाकों में 4 अगस्त को बारिश के आसार, निरंतर बारिश से तापमान में आ रही गिरावट

Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Rain expected in some areas of the state on August 4, due to continuous rain, the temperature is falling
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू संभाग के कुछ जिलों में मंगलवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कुछ दिन से निरंतर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि उमस परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तेज धूप से गर्मी का अहसास हुआ। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 67 रहने से उमस ने भी परेशान किया। जम्मू में सोमवार रात 83.0 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे अभी तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 34.7 और सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, पुंछ जिला के कई हिस्सों में मंगलवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई।

Jammu and Kashmir: Rain expected in some areas of the state on August 4, due to continuous rain, the temperature is falling
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.4, बटोत में 27.9, कटड़ा में 32.1 और भद्रवाह में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में तपिश में फिर बढ़ोतरी हुई है।
Jammu and Kashmir: Rain expected in some areas of the state on August 4, due to continuous rain, the temperature is falling
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा बढ़कर 31.3, पहलगाम में 26.8 और गुलमर्ग में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Rain expected in some areas of the state on August 4, due to continuous rain, the temperature is falling
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
लेह में दिन का तापमान 25.0 और कारगिल में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Rain expected in some areas of the state on August 4, due to continuous rain, the temperature is falling
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू का तापमान
अधिकतम 34.7
न्यूनतम    22.8
सूर्योदय     05.48
सूर्यास्त       07.28
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: खेल सुविधाओं की कमी से दूसरे राज्य का रुख कर रहे खिलाड़ी, पांच वर्ष से स्पोर्ट्स कोटे में नहीं कोई भर्ती
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed