फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: कोरोना निगेटिव होने के बाद भी न बरतें लापरवाही, बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 03 Jul 2021 08:56 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 03 Jul 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Do not be careless even after being corona negative, keep these things in mind for protection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस इतना खतरनाक है कि इसकी रिकवरी होने के बाद भी शरीर पर इसका गहरा और लंबे समय तक असर रहता है। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण ने पीड़ितों को कितना प्रभावित किया है, यह उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता पर निर्भर करता है। रिकवर होने के बाद भी कई मामलों में ठीक हुए व्यक्ति के महत्वपूर्ण अंगों पर संक्रमण के कारण कमजोरी आ जाती है। इस वायरस से रिकवर हुए मरीज पूरी तरह से सेहतमंद नहीं होते हैं बल्कि पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के कारण उनमें निरंतर इसके लक्षण नजर आते हैं। इस वायरस से निगेटिव होना काफी नहीं है, बल्कि आगे की जंग जीतना भी जरूरी है। कोविड से संक्रमित हुए बड़ी संख्या में मरीज रिकवर होने के बाद पोस्ट कॉम्प्लिकेशन बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी परिस्थितियां भी पीड़ितों के लिए घातक होती हैं। जीएमसी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि रिकवर हुए मरीजों में कई समस्याएं देखी जा रही हैं। मसलन उनके शरीर में नियमित थकावट रहना, सांस लेने में दिक्कत होना, हृदय बीमारियों का दोबारा पनपना, आंतड़ियों और पेट संबंधी समस्याएं, तनाव, उलझन में रहना आदि लक्षण रहते हैं। यह रिकवर होने के एक माह बाद हो सकते हैं।

Jammu and Kashmir: Do not be careless even after being corona negative, keep these things in mind for protection
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कई मरीजों में यह लक्षण छह, नौ माह और एक साल तक रह सकते हैं। 90 फीसदी रिकवर हुए लोग खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ मानकर तेजी से अपनी दिनचर्या को बहाल करने में लग जाते हैं जो गलत है। ये गैर जिम्मेदाराना व्यवहार उनकी सेहत को दोबारा बिगाड़ सकता है।

Jammu and Kashmir: Do not be careless even after being corona negative, keep these things in mind for protection
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

वैक्सीन लेने के बाद भी करें एसओपी का पालन
जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन ली है, उनके लिए भी एसओपी का पालन करना उतना ही जरूरी है, जितना वैक्सीन न लेने वाले कर रहे हैं। वैक्सीन लेने के बाद भी दोबारा संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं, लेकिन वैक्सीन लेने पर यह संक्रमण कम प्रहार करता है। पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के लक्षणों को अधिकांश लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Do not be careless even after being corona negative, keep these things in mind for protection
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोविड वायरस से संक्रमित होने पर हमारे शरीर में महत्वपूर्ण अंग कमजोर हो जाते हैं। इसमें शारीरिक रूप से पहले से कमजोर रहने वाले लोगों को अधिक शारीरिक नुकसान होता है, जिससे कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस उनके शरीर पर रिकवर होने के बाद दोबारा हमला कर देते हैं।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Do not be careless even after being corona negative, keep these things in mind for protection
कोरोना में जम्मू-कश्मीर का बाजार - फोटो : संजय कुमार

ऐसे करें बचाव
- रिकवर होने के बाद धीरे-धीरे अपनी जीवनशैली में वापस आएं
-घर और कार्यालय के कामकाज को धीरे-धीरे बढ़ाएं
-शारीरिक ताकत को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी उपाय करें
-समय पर भोजन लें, शारीरिक रूप से फिट रहें और पर्याप्त नींद लें
-रिकवर होने के बाद गृहणियां भी घर में घरेलू काम को धीरे-धीरे बढ़ाएं
-सार्वजनिक स्थानों पर जाने से परहेज करें
-मास्क, हैंड सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का गंभीरता से पालन करें

यह भी पढ़ें- भारी पड़ सकती है ये लापरवाही: सामाजिक दूरी का नहीं रखा जा रहा ध्यान, संक्रमण बढ़ने का खतरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed